Travel: पश्चिम एशिया संकट के बीच एअर इंडिया का फैसला,संचालित होंगी 58 उड़ानें, जानें …

Spread the love

श्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा संकट के बीच एअर इंडिया समूह ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 11 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 58 नियमित और गैर-नियमित उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। इन उड़ानों का उद्देश्य खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना और यात्रा सेवाओं को जारी रखना है।

एयरलाइन ने बताया कि जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी। दोनों एयरलाइनों की तरफ से जेद्दा के लिए कुल आठ उड़ानें संचालित की जाएंगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 14 नियमित उड़ानें चलाएगी। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के लिए कई अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जाएंगी।

जेद्दा के लिए कौन-कौन सी उड़ानें चलाई जाएंगी?
एअर इंडिया 11 मार्च को दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित करेगा। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान चलाएगा। इन उड़ानों का उद्देश्य पश्चिम एशिया क्षेत्र में यात्रा कर रहे यात्रियों को सुरक्षित और नियमित सेवा देना है।

मस्कट के लिए कितनी उड़ानें तय की गई हैं?
एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखेगा। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित होगी। वहीं कोच्चि से दो राउंड ट्रिप उड़ानें चलाई जाएंगी। एयरलाइन का कहना है कि इन उड़ानों से यात्रियों को यात्रा में ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

और पढ़े  मौसम अपडेट: उत्तर से दक्षिण तक कहीं तेज बारिश तो कहीं ओले, किसानों पर बढ़ा खतरा

संयुक्त अरब अमीरात के लिए अतिरिक्त उड़ानें क्यों चलाई जा रही हैं?
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात के लिए 36 अतिरिक्त गैर-नियमित उड़ानें भी संचालित करेंगे। हालांकि ये उड़ानें स्लॉट और स्थानीय नियमों की उपलब्धता पर निर्भर होंगी। इन उड़ानों के लिए भारतीय और स्थानीय नियामक एजेंसियों से जरूरी अनुमति ली गई है।

यात्रियों के लिए क्या सुविधा दी गई है?
एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा को किसी अन्य तारीख पर रीबुक कर सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या हेल्पलाइन के जरिए जानकारी ले सकते हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी यात्रियों के लिए व्हाट्सएप पर डिजिटल सहायक के माध्यम से रीबुकिंग की सुविधा शुरू की है। एअर इंडिया समूह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पश्चिम एशिया के अन्य गंतव्यों के लिए भी अतिरिक्त उड़ानें चलाई जा सकती हैं। एयरलाइन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों को समय-समय पर अपडेट दिया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love