पश्चिम एशिया संकट- चंडीगढ़ में गैस एजेंसियों में स्टॉक लगभग खत्म, होटल-रेस्टोरेंट के पास 72 घंटे का ही कोटा

श्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के साथ युद्ध जैसी स्थिति का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति शृंखला बाधित होने से चंडीगढ़ में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित हो गई है।

गैस प्लांट से सीमित आपूर्ति आने के कारण शहर के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में संकट की स्थिति बन गई है। होटल और रेस्टारेंट कारोबारियों का कहना है कि उनके पास करीब 72 घंटे का कोटा है। यदि यही हालात बने रहे तो बंद करने की नौबत आ सकती है।

एजेंसियों के बाहर लगी कतारें

नयागांव और चंडीगढ़ की अन्य गैस एजेंसियों के बाहर सुबह छह बजे से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। एजेंसियां केवल नई खेप आने पर ही सिलिंडर की डिलीवरी कर पा रही हैं। शहर की कई गैस एजेंसियों के दौरे में सामने आया कि कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई प्लांट से नहीं पहुंच रही है जिससे होटल व बड़े प्रतिष्ठानों तक गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

पार्टी की बुकिंग लेने से भी मना

आईओसी के एक प्रतिनिधि के अनुसार कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। जितनी सप्लाई मिलती है, उतनी ही आगे वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं में लगने वाली गैस में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कई होटलों ने परिस्थिति को देखते हुए होटलों में पार्टी की बुकिंग लेने से भी मना कर दिया है।

चंडीगढ़ में गैस दरें-10 मार्च 2026

घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) : लगभग 862.50
कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) : लगभग 1,904.50

और पढ़े  इसरो का अलर्ट: अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश?

सप्लाई बंद हुई

हमारे पास कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई आना बंद हो गई है। जिसकी वजह से हम आगे भी सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं। – लिली बावा, गैस एजेंसी ओनर

तीन दिन का ही स्टाॅक बचा है
हमारे पास तीन दिन का स्टॉक है। ऐसे में सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई तो हमारे लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। सिर्फ मेरे ही नहीं दूसरों के लिए भी यह मुसीबत होगी। मुझको कई रेस्टोरेंट और होटल मालिकों के फोन आ चुके हैं। – नीरज बजाज, मालिक, सिंधी स्वीट्स

हमारे पास दो दिन का स्टॉक पड़ा है। हमारे लिए मुश्किल यह है कि यह कब तक चलेगा। हम गैस सप्लाई के इंतजार में हैं। यदि यह दो दिन में ठीक नहीं हुई तो होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री बंद होने के कगार पर होगी। –अरविंदर पाल सिंह, प्रेसीडेंट,  होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन चंडीगढ़

हमारे पास अब तक सिलिंडर पर्याप्त हैं। अभी कोई किल्लत नहीं है। यदि सप्लाई में बाधा आएगी तो आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है। – नीरज खरब, मॉब रेस्टोरेंट

गैस एजेंसियों के मालिकों की मीटिंग बुलाई 
गैस की किल्लत के बारे में इसकी सूचना मिली है। हमने ग्राउंड पर लोगों को भेजा था। हमने इस मामले में गैस एजेंसियों के मालिकों की मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग के बाद प्रशासन चंडीगढ़ के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। – निशांत कुमार यादव, डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़

इंडक्शन की मांग बढ़ी

चंडीगढ़ अब इंडक्शन की मांग एकदम से बढ़ गई है। सेक्टर-18 की व्यस्त रहने वाली मार्केट के साथ ही सिटी की कई मार्केट में इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में इंडक्शन की तेजी के साथ खरीदारी की जाने लगी है। कारण है कि यदि गैस खत्म होगी तो कुकिंग के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम तो किया जा सके।

और पढ़े  राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जयपुर-भरतपुर समेत 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 15 सितंबर तक रहेगा दौर
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर