एटा में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, हादसे में 3 की मौत, दो घायल

Spread the love

यूपी के एटा में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, आसपुर-सकीट रोड पर बावली नहर के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गुड़गांव से गणेशपुरा, थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रही कार चालक को नींद आ जाने के कारण अनियंत्रित हो गई।

कार दाहिनी ओर गड्ढे में उतरते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोग घायल अवस्था में मिले।

दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय की मोर्चरी भेज दिया गया। घायलों में खुशबू पुत्री दलवीर राजपूत निवासी जखुआ, थाना कुरावली तथा राहुल यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी गणेशपुरा, थाना कुरावली शामिल हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

हादसे में जान गंवाने वालों में शिवम यादव पुत्र विनोद यादव निवासी गणेशपुरा, सुमित यादव पुत्र अज्ञात निवासी नगला बरी तथा मनकी पुत्री दलबीर सिंह निवासी जखुआ थाना कुरावली जिला मैनपुरी शामिल हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की स्थिति संभाली। पुलिस के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही और हादसे के बाद भी मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: श्रीरामायण बेला में राम-जानकी व हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love