दर्दनाक हादसा: उझानी में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक और उसकी तहेरी बहन की मौत

दायूं के उझानी-संजरपुर मार्ग पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मीनू (23 वर्ष) और उसकी तहेरी बहन परी (16 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, संजरपुर गांव निवासी मीनू और परी बाइक से उझानी की ओर आ रहे थे। उझानी से करीब आधा किलोमीटर पहले उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ग्राम प्रधान के मुताबिक, परी के सगे भाई धनपाल (करीब 35 वर्ष) आगरा में रहते हैं। वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और आगरा के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर होने की सूचना मिलने पर उनके पिता जयराम संजरपुर से आगरा जाने के लिए निकले थे। वह उझानी पहुंचे, लेकिन देर रात बस नहीं मिलने के कारण आगे नहीं जा सके।
चचेरे भाई के साथ पिता को लेने जा रही थी परी 
इसकी जानकारी मिलने पर उनका भतीजा मीनू बाइक लेकर जयराम को वापस लेने के लिए उझानी की ओर चला। इसी दौरान परी ने भी जिद की कि वह अपने पिता को लेने साथ जाएगी। दोनों उझानी की ओर निकले, लेकिन पिता तक पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले से धनपाल के गंभीर रूप से घायल होने से परेशान परिवार पर इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…