देहरादून- ISBT पर दर्दनाक हादसा..सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

 

आईएसबीटी चौकी के सामने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि बस ने बुजुर्ग को टक्कर मारी जिसके बाद स्वराज सिंह चौहान(76) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वह कालसी के ग्राम सवाई के रहने वाले थे। पुलिस कर्मियों ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया है।

रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर सवाल

इस हादसे ने आईएसबीटी तिराहे पर रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जगह देहरादून के सबसे व्यस्त तिराहों में एक है। इस मार्ग पर अंतरराज्यीय बसों और स्थानीय यातायात का भारी दबाव रहता है। खासकर सुबह-शाम के समय। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तिराहे पर यात्री वाहन के जमघट और बसों के सवारियां चढ़ाने-उतारने के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाएं आम हैं, कई वाहन बेहद तेज रफ्तार में निकलने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से सड़क पार करते राहगीर वाहनों की चपेट में आकर हादसे का शिकार होते हैं।

और पढ़े  कैंची धाम के लिए रूट डायवर्जन: शटल से मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु, 4 अक्तूबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…