नैनीताल- लोअर मॉल रोड न खोलने पर भड़के व्यापारी, सड़क पर लेट गए पुनीत टंडन

नैनीताल में लोअर मॉल रोड 15 अगस्त तक नहीं खुलने पर मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शनिवार शाम चार बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने लोअर मॉल रोड पर ग्राउंड जीरो में लेटकर विरोध जताया। व्यापार मंडल ने सड़क को जल्द खोलने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

व्यापार मंडल  अध्यक्ष पुनीत टंडन की ओर से पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, 26 जून को अधिशासी अधिकारी रत्नेश सक्सेना ने पुनीत टंडन और मीडिया के समक्ष 15 अगस्त वाले सप्ताहांत तक लोअर मॉल रोड को पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खोलने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद व्यापार मंडल ने अपना प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया था।
उनका कहना है कि निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य भी बंद पड़ा था। सड़क बंद होने से व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, माउंटेन मैराथन की सामान्य रूटिंग भी प्रभावित हो रही है। पुनीत टंडन ने कहा कि जब तक लोअर मॉल रोड को यातायात के लिए नहीं खोला जाता, उनका धरना जारी रहेगा। हांलाकि 14 अगस्त को लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने पुनीत टंडन को पत्र लिख कार्य मे समय मांगते हुए सहयोग करने की मांग की थी।
और पढ़े  AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…