Today Weather: राज्य के 10 जिलों में पड़ रही है भीषण गर्मी, 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी |

Spread the love

Today Weather: राज्य के 10 जिलों में पड़ रही है भीषण गर्मी, 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी |

मध्य प्रदेश में मौसम के कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ जिलों में प्रीमानसून की बारिश हो रही है। जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहां पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है, जबकि कुछ जिले ऐसे हैं जहां पारा 40 डिग्री से कम है।

सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, पचमढ़ी और रायसेन में सबसे कम 34.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जबलपुर में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और इंदौर में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया। इससे यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आई।

सबसे गर्म रहा चित्रकूट
प्रदेश में भीषण का असर सबसे अधिक सतना जिले के चित्रकूट में देखने को मिला। यहां सोमवार को दिन का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके आलावा भी कुछ ऐसे शहर रहे जहां का 40 डिग्री से अधिक तापमान होने के कारण लोग गर्मी से झुलसते नजर आए।

प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहरों का तापमान
चित्रकूट में 46.5 डिग्री
पृथ्वीपुर में 45.7 डिग्री
ग्वालियर में 45.1 डिग्री
सतना में 44.9 डिग्री
बिजावर में 44.8 डिग्री
खजुराहो में 44.4 डिग्री
सिंगरौली में 44 डिग्री
शिवपुरी में 43 डिग्री
सीधी में 42.8 डिग्री
शहडोल में 42.6 डिग्री

और पढ़े  Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

कब तक आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार मानसून को लेकर अभी प्रदेशवासियों को इंतजार करना होगा। मानसून स्थिर हो गया है, अभी आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में इसके कुछ दिन की देरी हो सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    Accident- एमपी के मंडला में बड़ा हादसा, पुल से बाइक नीचे गिरी, 4 लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मंडला जिले में जर्जर पुल से मोटरसाइकिल गिरने के कारण चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार…


    Spread the love

    Today Weather: मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 4 दिन की बारिश के बाद अब चढ़ेगा पारा,तेज गर्मी  झुलसाएगी 

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने पिछले 4 दिनों में जबरदस्त करवट ली है। एक तरफ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने 45 जिलों को प्रभावित किया, तो अब सिस्टम हटते ही…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *