Today Horoscope : इस राशि के लोगों को मिलेगा बडे सितारों का साथ, रुके काम हो सकते हैं पूरे, और किस राशि वाले को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए सभी राशियों का हाल।।

Spread the love

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष – पॉजिटिव- आज आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आ सकती है। और आप उन्हें बखूबी निभा भी लेंगे। तथा मुताबिक गतिविधियों में भी उचित समय व्यतीत होगा। संतान की किसी परेशानी में उसकी सहायता करना उसके मनोबल को बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- आपको उचित परिणाम हासिल करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परंतु यह समय धैर्य और संयम भी रखने का है। धीरे धीरे परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगे। रिश्तों के मामले में लापरवाही ना बरतें। जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में लेन-देन में सावधानी रखें। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो कि लाभदायक रहेगी। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, वरना पैसा फस सकता है। सरकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा रह सकती है।
स्वास्थ्य- कोई दुखद समाचार मिलने से मन में नकारात्मक विचार आएंगे। जिससे आप की कार्य क्षमता भी प्रभावित हो सकती हैं। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- भूमि संपत्ति संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो उसे हल करने का आज अनुकूल समय है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। परिवार तथा कामकाज संबंधी दायित्व बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। महिलाओं को इस समय किसी परेशानी को झेलना पड़ सकता है। असंभव चीजों को हासिल करने की कोशिश ना करें। क्योंकि असफलता मिलने से आपके ऊर्जा और मनोबल मैं कमी आएगी।
व्यवसाय- अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने की जरूरत है। नई पार्टियों तथा नए लोगों से बात करते समय थोड़ा सावधान रहें। इस समय किसी भी प्रकार की उधारी ना करें। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोग अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें कुशलता से निभा लेंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी दिक्कतें रहेंगी। तनाव ना लें और सावधानी बरतें। शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है। दिन सुकून और शांति दायक व्यतीत होगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपने घर की व्यवस्था में किसी का हस्तक्षेप ना होने दें। वरना दूसरों के प्रभाव में आने से घर में मनमुटाव जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। फालतू कार्यों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों के प्रति ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी। लेकिन ज्यादा सोचने-विचारने में समय लगाने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है। ऑफिस के पेंडिंग कार्यों को समय अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। अन्यथा उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- परिवार जनों के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम का बोझ अपने ऊपर ना लादें। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

और पढ़े  बरस रही आसमान से आग: कश्मीर से मध्य प्रदेश तक इन 8 राज्यों के कई हिस्से लू की चपेट में, 12 जून तक के लिए अलर्ट

कर्क – पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों के लिए शुभ परिस्थितियां बन रही हैं। रुके हुए कुछ काम भी आज पूर्ण हो सकते हैं, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। हो सकता है कि प्रेमवश किसी भाई-बहन की मदद भी करनी पड़े।
नेगेटिव- प्रयास करें कि आपके महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही पूरे हो जाए। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे। जिसकी वजह से आप अपने मनोबल में कमी महसूस करेंगे। समय धैर्य पूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहे।
व्यवसाय- आज किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परंतु मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होती जाएंगी। सिर्फ किसी से भी सहायता की उम्मीद ना करें, स्वयं ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। आपकी परेशानी में घर के सदस्यों से आप को पूर्ण सहयोग व विश्वास मिलेगा।
स्वास्थ्य- थकान भरा दिन व्यतीत होगा। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को सोचने की बजाय वर्तमान में ध्यान दें। जीवन को सकारात्मक नजरिए द्वारा समझने से आपके अंदर चल रही कई गलतफहमियां दूर होंगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें इससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधों अथवा मित्रों के साथ एक निश्चित दूरी भी बनाकर रखना जरूरी है। अपनी सीक्रेट बातों को किसी से भी शेयर ना करें। किसी भी कानूनी नियम का उल्लंघन ना करें। अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। फालतू बातों को तूल ना दें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए पारदर्शिता रखना जरूरी है। काम की क्वालिटी पर भी ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को काम की वजह से तनाव रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति आदर मान का भाव रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इंटरनेट तथा ऑनलाइन कार्यों में ज्यादा समय ना व्यतीत करें मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से मन और तन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। इस समय दिल की बजाए दिमाग से काम लेना ज्यादा उचित है।प्रॉपर्टी को लेकर किसी संबंधी के साथ गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन भी रह सकता है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए अच्छे साहित्य और अच्छे लोगों के संपर्क में रहें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है।
व्यवसाय- किसी राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। बहुत मेहनत की जरूरत है। नौकरी में विशेष तौर पर महिलाओं को तो पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। तथा घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- व्यर्थ की बातों में ध्यान ना दें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। योगा मेडिटेशन को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों के साथ किसी खास विषय पर विचार विमर्श भी होगा। और अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समय का भरपूर सहयोग करें।
नेगेटिव- कभी-कभी नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। आत्म बल बनाए रखें तथा अपनी ऊर्जा का उचित इस्तेमाल करें। इस समय बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल रहेगा। सहयोगी आपके मन मुताबिक तरीके से कार्य करके आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे। कोई ऑफिशियल वार्तालाप करते समय दिक्कतें आ सकती हैं, परंतु परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगे।
लव- घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में जीवन साथी अतर परिजनों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। एलर्जी जैसी समस्या महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- समय आपके लिए बेहतरीन वातावरण बना रहा है। अपनी प्रतिभा को पहचाने। आपके द्वारा की गई मेहनत में भाग्य भी आपका साथ देगा। बड़े बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन आपकी तरक्की में सहायक रहेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों पर ज्यादा दखलअंदाजी करना सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। अपने अंदर अहम की भावना ना आने दे। कोई निर्णय लेने में हिचकिचाहट भी रह सकती है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों में उचित सफलता मिल सकती है। परंतु कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था अभी यथावत ही रहेगी। ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकता रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें।
लव- प्रेम संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। मन तथा माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- अपने विचारों में सकारात्मकता बनाकर रखें। तथा अपनी दिनचर्या और खान-पान के के प्रति बहुत अधिक सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- दिन कुछ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। चिंता ना करें आपको आपकी मेहनत के अनुसार अनुकूल परिणाम भी हासिल होते जाएंगे। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय उचित रहेगा। अगर किसी पॉलिसी आदि में पैसा लगाने का विचार कर रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लीजिए।
नेगेटिव- घर में अनावश्यक खरीदारी की वजह से खर्चा बढ़ सकता है। भावनाओं में बहकर किसी की बातों में ना आएं। किसी नजदीकी संबंधी का ही हस्तक्षेप आपके घर की व्यवस्था में दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई व्यवधान आने से मन कुछ खिन्न रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। लेकिन दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय खुद ही कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। अपने बॉस व सीनियर से संबंध उचित बनाकर रखें। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य आज पूरा हो सकता है।
लव- घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन वातावरण सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- खानपान में पदपरहेजी ना करें। गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। पिछले कुछ समय से चल रही योजना को कार्य रूप देने के लिए आज उचित समय है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने कैरियर संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती हैं।
नेगेटिव- रोजमर्रा के कार्यों से कुछ समय निकालकर अपने क्षमताओं को भी पहचाने और उन्हें जागृत करें। कभी कभी पुरानी नकारात्मक बातें हावी हो सकती है। जिससे तनाव और उदासी के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। इसलिए पॉजिटिव बने और अपने कार्यों में मस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्य अपनी योजना के अनुरूप बनते जाएंगे साथ ही अपने सहयोगियों की सलाह को भी सबसे उपर रखें। निश्चित ही आपके लिए लाभदायक साबित होगी। परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें, और सभी गतिविधियों पर नजर अवश्य रखें।
लव- अपनी योजनाओं और कार्यों में जीवनसाथी के सलाह को अवश्य शामिल करें। प्रेम संबंधों में अलगाव आने जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अवश्य ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- आज आप अपनी व्यक्तिगत लाइफ से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। अपने व्यवहारिक दृष्टिकोण द्वारा कोई भी निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आज परिवार के साथ आराम और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों की भी योजना बनेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा सोच विचार करने में परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती है। इसलिए सचेत रहें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अफवाहों पर ध्यान ना दें। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। कभी-कभी ज्यादा सोचने विचारने में परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं।
व्यवसाय- व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति और निगरानी रखना जरूरी है। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है। कुछ मामलों में कुछ रुकावटें आने के बाद ही कार्य बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों का अपना कोई लक्ष्य पूरा होने से तनाव दूर होगा।

और पढ़े  NEET UG रिजल्ट 2025: नीट-यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित,महेश बनें ऑल इंडिया टॉपर,देखें neet.nta.nic.in पर अपना परिणाम

लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की वजह से छाती में जलन और दर्द की शिकायत रह सकती हैं। हल्का और सुपाच्य पान पान ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा पिता की सलाह और मार्गदर्शन से आप की कोई व्यक्तिगत समस्या हल होने वाली है।आप अपने सौम्य और सहज स्वभाव द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बन सकती हैं।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे भी सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। कभी-कभी जल्दबाजी और आवेश में आने से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी इस ऊर्जा का सकारात्मक रूप में उपयोग करें। विद्यार्थी अपने नए सत्र की शुरुआत में ही दिनचर्या व्यवस्थित कर ले।
व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ लेनदेन करते समय लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। व्यवसायिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। तनाव ना ले, जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में उचित समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ध्यान रखें कि ज्यादा तनाव और चिंता से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!