मेष राशि-आज का दिन आपको समझदारी का इम्तिहान देगा। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा और हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। सेहत को हल्के में न लें, और परिवार के मामलों को शांति से सुलझाएं। जीवनसाथी की परेशानी दूर होती दिखेगी, लेकिन उधार लिया धन वापस मांग लिया जाए तो हैरान न हों। बड़ा रिस्क लेने से बचना ही समझदारी होगी।
वृषभ राशि –आज किस्मत आपका साथ देने के मूड में है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश से फायदा मिलेगा और बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी। बस रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। खासकर जीवनसाथी और माता जी के साथ शब्दों का ध्यान रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।
मिथुन राशि-आज दिमाग आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आप अपने फैसलों से दूसरों को चौंका देंगे। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा और पुण्य कार्यों में मन लगेगा। बस एक बात याद रखें। जल्दबाजी आपका खेल बिगाड़ सकती है।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है, खासकर अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि एक गलत बात रिश्तों में दूरी ला सकती है।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज बिजनेस में फायदा तो होगा, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। अनुभव का सही इस्तेमाल आपको आगे बढ़ाएगा। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है, लेकिन निजी बातें शेयर करने से बचें। छोटी यात्रा के योग हैं और जीवनसाथी से पारदर्शिता बनाए रखें।
मीन राशि – आज मेहनत ही आपकी पहचान बनाएगी। दोस्त से मुलाकात और परिवार के साथ समय आपको खुश रखेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी मिल जाएगी। किसी समस्या का समाधान पाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।







