Today Horoscope 29 APRIL 2026 आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और मिल सकते हैं अच्छे मौके, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए दरवाजे खोलने वाला साबित होगा। करियर में अचानक उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही कुछ छुपे हुए विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं, जो आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी समझदारी और संयम से हर परिस्थिति को संभालना होगा। यदि कोई कर्ज लंबे समय से आपके ऊपर बोझ बना हुआ था, तो आज उसे काफी हद तक कम करने का अवसर मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि छोटी सी समस्या भी खर्च बढ़ा सकती है।

वृषभ राशि – आज का दिन तरक्की और उन्नति की राह पर आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत लोग नए संपर्कों से लाभ पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से पुराने पारिवारिक कलह या असहमति को दूर करने का अवसर मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कोई मनपसंद इच्छा पूरी होने से खुशी का अनुभव करेंगे।

 

मिथुन राशि-आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता के संकेत दिखाई देंगे। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत आपके लिए फायदेमंद रहेगी और आप पूरे उत्साह के साथ काम में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट आपके रिश्ते में मिठास घोल देगा। हालांकि, काम के दबाव के कारण स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट आ सकती है, जिससे परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग और साथ आपको मानसिक शांति देगा। यदि पारिवारिक व्यवसाय में किसी प्रकार की कड़वाहट चल रही थी, तो आज वह दूर हो सकती है और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि –आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा, लेकिन आपकी समझदारी आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और आप अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो उसके सुलझने के संकेत मिल रहे हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 21 September 2026 आज इन राशि वालों का रुका हुआ धन वापस होगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 22 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ,मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें आज का राशिफल।।

 

कुंभ राशि- आज जोखिम भरे काम से दूर रहें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। बुद्धि का प्रयोग करके नुकसान से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा। मतभेद से दूर रहें और किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें।

 

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए आध्यात्म और अच्छे कर्मों से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे, जिससे आपके निर्णय बेहतर होंगे। मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन जीवनसाथी के साथ बैठकर आप पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आज आप अपने लिए कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 22 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ,मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें आज का राशिफल।।

      मेष राशि-आज प्रेम आपके रिश्ते में ऐसी मिठास घोलेगा, जिसका असर पूरे दिन महसूस होगा। साथी के साथ बिताया हर पल रिश्ते को और गहरा बनाएगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव…

    Today Horoscope 21 September 2026 आज इन राशि वालों का रुका हुआ धन वापस होगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई महत्वपूर्ण समाचार…