Today Horoscope 9 October आज इन 3 राशि वालों को मिलेंगे बेहतर अवसर, जानिए अपना राशिफल।।

राशिफल-

मेष-हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। मन चिंतित बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार मध्‍यम दिखेगा।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ बढ़िया दिख रहा है।

मिथुन-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। थोड़ा सा मन खराब रहेगा।

कर्क-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे आपके। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान पहले से बहुत अच्‍छा चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय दिख रहा है।

सिंह-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। किसी भी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार में भी फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ाएं।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चली आ रही व्‍यवसायिक और पारिवारिक परेशानी दूर होगी। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात की संभावना है। एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापार आपका अच्‍छा चलेगा।

वृश्चिक-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। जो भी लिखने-पढ़ने की शुरुआत करना चाहते हैं, कर सकते हैं। कवियों, लेखकों के लिए भी उत्‍तम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

और पढ़े  Today Horoscope 26 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, नई उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा दिन, जानें आज का दैनिक राशिफल।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन घर में कुछ कलह के साथ कुछ शुभ संस्‍कार भी दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है।

मकर-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। सबके सहयोग से व्‍यवसायिक सफलता दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। आगे बढ़ रहे हैं आप।

कुंभ-शब्‍द साधक बने रहेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद से धनागमन होगा लेकिन निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम लेकिन व्‍यापार उत्‍तम दिख रहा है।

मीन-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा बेहतर हुआ है। प्रेम-संतान की स्थिति में नजदीकी आई है। व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 29 September 2026 आज इन राशियों के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव, जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हर परिस्थिति को संभालने में मदद करेगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने…

    Today Horoscope 28 September 2026 आज मिल सकते है इन राशि वालों को सफलता के नए मौके, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष– आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी और इसका सकारात्मक असर कामकाज के साथ-साथ व्यापार में…