मेष राशि-आज पुराने कर्ज का बोझ कुछ हल्का होता नजर आ रहा है, जिससे मन को राहत मिलेगी। अचानक शेयर मार्केट से लाभ मिलने पर दिन और भी बेहतर हो सकता है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। काम को लेकर भागदौड़ रहेगी और इसी वजह से ध्यान थोड़ा भटक सकता है। किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों पर तुरंत भरोसा न करें।
वृषभ राशि –आज सफलता का सीधा मंत्र है, जरूरी कामों पर ध्यान बनाए रखें। घूमने-फिरने के दौरान मिली कोई छोटी-सी जानकारी आगे चलकर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अटका हुआ सरकारी काम आगे बढ़ने के संकेत हैं। घर को नया रूप देने का मन बनेगा। संतान की ओर से मिली अच्छी खबर खुशी देगी और आपकी नेतृत्व क्षमता भी लोगों के सामने उभरकर आएगी।
मिथुन राशि- आज आपके अंदर का लीडर जाग उठेगा, जो हर मुश्किल को चुनौती की तरह स्वीकार करेगा। कुछ रुकावटें जरूर आएंगी, लेकिन आप हार मानने वालों में से नहीं हैं। नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में जन्म ले सकता है। घर में खुशियों की हलचल तब बढ़ेगी जब आप संतान की इच्छा पूरी करेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति की दिशा में कदम बढ़ेंगे और योग-व्यायाम आपको नई ऊर्जा से भर देंगे।
कर्क राशि – आज का दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। खोई हुई कोई प्रिय चीज मिलने से मन खुश हो जाएगा। कामों को बिना योजना के करने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें, तभी सफलता मिलेगी।
सिंह राशि-आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने का हौसला देगी। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात या यात्रा की योजना बन सकती है। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे कई उलझे काम आसानी से सुलझेंगे। किसी सहयोगी की बात थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन धैर्य और अपनापन बनाए रखेंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज आर्थिक मोर्चे पर मजबूती महसूस होगी और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। कारोबार में किए गए नए बदलाव आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी की पदोन्नति या करियर में प्रगति से घर का माहौल खुशी से भर सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा और रिश्तेदारों की आवाजाही भी बनी रह सकती है।
मीन राशि – आज नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। काम में पूरी मेहनत और निरंतरता रखेंगे तभी अपेक्षित सफलता मिलेगी। पढ़ाई में परेशानी हो तो गुरुजनों की सलाह को नजरअंदाज न करें। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। फिलहाल उधार लेने की योजना टालना बेहतर होगा।








