Today Horoscope 25 September 2025 आज इन राशि वालों को जोखिम लेने से बचना होगा, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

मेष- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, लेकिन आप उसे इधर-उधर रहकर व्यर्थ ना करें। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर परेशान रहेगा।

वृषभ-साझेदारी में कोई बड़ी समस्‍या हो सकती है। सरकारी गाज गिर सकती है। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक रहेगा लेकिन सिरदर्द और नेत्र पीड़ा कोई बड़ी परेशानी ला सकती है। मध्‍यम समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मिथुन-अकस्‍मात कोई आर्थिक लाभ संभव है लेकिन उस लाभ के रास्‍ते को जरूर संयमित होकर देख लें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। थोड़ी कमजोरी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर रहेगी। व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक चलेंगे लेकिन खास ध्‍यान रखने वाला ये समय है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्‍तु का दान करते रहें और बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-कोर्ट-कचहरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक सम्‍पत्ति में विवाद हो सकता है। राजनैतिक हानि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें और काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 19 November 2026 आज इन राशियों के जातक आज भूलकर भी न करें लापरवाही, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में भी उंगली उठ सकती है। बहुत बचकर पार करें। सरकारी तंत्र से भी कुछ खराब सम्‍बन्‍ध दिख रहे हैं। बहुत बचकर पार करने की जरूरत है। सरकारी तंत्र से भी कुछ खराब सम्‍बन्‍ध दिख रहे हैं। बहत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन डिस्‍टर्ब होंगे। ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

धनु-क्रोध में आकर या भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। विद्यार्थी कोई नई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब सही चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घर में कुछ नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है क्‍योंकि रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब सही रहेगी। कलह से बचें। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बन सकती है लेकिन नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यापार में जो लोग साथ दे रहे हैं, उनका चारित्रिक विश्‍लेषण कर लें अन्‍यथा आगे चलकर दिक्‍कत आ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-वाणी से किसी खराब भाषा का प्रयोग न हो। पूंजी निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 22 November 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और अधूरे कार्यो में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज कारोबार में कभी लाभ तो कभी छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और अनुभव आपको हर परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद…

    Today Horoscope 21 November 2026 आज रहेगा इन 4 राशि वालों का भाग्य  मजबूत, व्यापार में होगा मनचाहा लाभ , पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और खुशियों के कई छोटे-बड़े अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही खबर मिलने…