Today Horoscope 25 NOVEMBER 2024 आज इन राशि वालों को मिलेगी कार्यों में सफलता,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल |

 

मेष राशि- गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई व बहन भी आपकी तरक्की देखकर आपसे खुश रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी। आपको काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

वृषभ राशि-अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने बॉस की बातों को कार्यक्षेत्र में नजरअंदाज नहीं करना है। पिताजी की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टर्बेंस रहेगा स्वास्थ्य में। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा और शारीरिक स्वास्थ्य भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 13 October 2026 आज इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का पूरा राशिफल।।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। मां का स्वास्थ्य भी गड़बड़ दिख रहा है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सही है।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन-हानि के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। नहीं तो आपस में कलह भी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन निवेश करेंगे तो धन-हानि के संकेत हैं।

कुंभ राशि- आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही है, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। किसी के सलाह आप सोच समझ कर मने, तो ही बेहतर रहने वाला है।

मीन राशि- आपका मन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते है, जिसमें आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 14 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए है शुभ संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष–आज प्रेम और रिश्तों के मामले में दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा और साथी के साथ बिताए छोटे-छोटे पल भी आपको…

    Today Horoscope 13 October 2026 आज इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का पूरा राशिफल।।

    मेष राशि- आज आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। जिम्मेदारियां भले ही कुछ अधिक महसूस हों, लेकिन आपका आत्मविश्वास और मेहनत हर…