Today Horoscope 24 October 2025 आज मिल सकता है इन राशि वालों को कोई अच्छा अवसर, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आप किसी काम को लेकर अपने मन में दुविधा बिल्कुल ना रखें, यदि ऐसा हो, तो उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करें। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और राजनीति में भी आपको अच्छे काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन आपकी अपने किसी मित्र से खटपट हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों में जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों को आप समय से ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। कानूनी मामलों में आपको किसी अच्छे वकील को हायर करना पड़ सकता है, तभी वह निपटेगा।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 18 October 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिल सकता है लाभ, धन के मामले में मिलेंगे अच्छे संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 21 October 2026 आज इन राशि के जातकों को मिल सकती है खुशखबरी, धन और तरक्की के बनेंगे योग, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छी रहेगी।  आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि –आज आपको कामों को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो उसे भी आप आसानी से दूर कर सकेंगे। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर आपके मन में कलह बनी रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को घर में ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की सीख देगा। घर में किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज़ हो सकती हैं, इसलिए अपनी बात…

    Today Horoscope 23 October 2026 आज इन 3 राशि वालों के लिए बनेंगे नए अवसर, जानें सभी राशियों का हाल..

          मेष राशि- आज किस्मत आपके लिए कामयाबी के नए दरवाजे खोलने को तैयार नजर आ रही है! आपकी मेहनत, सूझबूझ और काम करने का अंदाज लोगों के…