Today Horoscope 24 May : आज ये राशि वाले संभल कर रहे हैं अपमानित होने का भय, क्या कहती है आपकी राशि।।

दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष-मानसिक परेशानी बनी रहेगी। आय में कुछ भ्रामक बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति की भी आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बच्‍चों की सेहत में सुधार है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। आपकी सारी चीजें होंगी लेकिन मन अवसादित हो सकता है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ-व्‍यवसायिक सफलता और असफलता की तुलना करते रहेंगे। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। अच्‍छा होगा लेकिन मन ठीक नहीं रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य सही है। सीने में थोड़ा विकार हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। नीली वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। अपमानित होने का भय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 22 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ||

कर्क-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर पार करें। दुर्घटना का योग बनता है। वाहन तेज न चलाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी ठीक चलेगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। कष्‍ट कटेगा।

सिंह-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपस में कुछ तू-तू, मैं-मैं या किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। रोजी-रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य सही है लेकिन उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा। समय का आनंद नहीं ले पाएंगे, अवसर होने के बाद भी। शनितत्‍व का दान करें।

कन्‍या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-मन अवसादित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तु-तु, मैं-मैं के संकेत हैं। व्‍यवसायिक सफलता मिल सकती है। नीली वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपके भी सीने में विकार की आशंका है। मध्‍यम समय कहा जाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाई-बहन के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपको भी नाक, कान, गला की समस्‍या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से शुभ समय कहा जाएगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 20 October 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए खास रहेगा, धन और नौकरी में मिल सकते हैं शुभ संकेत, जानें आज का राशिफल..

मकर-पूंजी निवेश बिल्‍कुल न करें। वाणी से अमर्यादित शब्‍दों का प्रयोग न करें अन्‍यथा कुटुम्‍बीजनों में हलचल मच सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-नकारात्‍मक और सकारात्‍मक दोनों तरह की ऊर्जा का संचार होगा। थोड़ी सी असमंजस की स्थिति रहेगी। सकारात्‍मक, नकारात्‍मक सब कुछ सोचते रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता नहीं होगी। उससे अच्‍छा भी हो सकता है और बुरा भी। मन परेशान रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मीन-खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगी क्‍योंकि सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। बच्‍चों से दूरी रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बाकी स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…

    Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन आपका उत्साह कम नहीं होगा। संतान के भविष्य…