Today Horoscope 21 MaY 2026 आज इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

 

मेष राशि-आज का दिन पुराने रिश्तों की मिठास और नई खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात यादों का खजाना खोल देगी। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों की रौनक बढ़ेगी। माता-पिता के साथ बिताया गया समय आपको उनके दिल की बात समझने का मौका देगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि – आज आप कुछ खास करके दिखाने वाले हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और आपकी कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

मिथुन राशि- आज का दिन मस्ती और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। काम के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा। राजनीति या नए क्षेत्र में कदम रखने का विचार है तो थोड़ा सतर्क रहें। परिवार के सामने कोई पुरानी बात या राज उजागर हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर हल्का विवाद भी संभव है। शांत रहकर स्थिति संभालें।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखे और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आज आपके बॉस आपको  काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं, जो उन्हें खूब पसंद आएंगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 06 October 2026 आज इन राशि के जातको को संभलकर लेना होगा फैसला, जानें आज का राशिफल।

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास आसमान छूता नजर आएगा, खासकर बिजनेस में आपकी योजनाएं आपको शानदार लाभ दिला सकती हैं। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपकी व्यस्तता भी बढ़ेगी। अपनी दिनचर्या को सुधारने की जरूरत महसूस होगी। काम को टालने की आदत आपको थोड़ा पीछे खींच सकती है, इसलिए सावधान रहें। घूमने-फिरने की योजना दिल को ताजगी दे सकती है।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि –आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपने भावनाओं पर काबू रखना होगा। किस्मत आपका साथ देगी, लेकिन आलस्य आपको पीछे खींच सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार की दस्तक हो सकती है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

 

मीन राशि –आज बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। योजनाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन उससे भविष्य में लाभ मिलेगा। कोई पुरानी समस्या खत्म होगी, जिससे राहत मिलेगी। हालांकि, अनावश्यक खर्च आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है। कीमती सामान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और नई योजनाओं को सोच-समझकर लागू करें तभी सफलता मिलेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 08 October 2026 आज 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष- आज भाग्य आपके लिए रिश्तों और पुराने संपर्कों के जरिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कोई ऐसा मित्र, जिससे लंबे समय से बातचीत नहीं हुई थी, अचानक आपकी…

    Today Horoscope 09 October 2026 आज का दिन रहेगा इन राशि वालों के लिए खास,धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष राशि-आज सबसे पहले अपने खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाना जरूरी होगा। मन के मुताबिक बेवजह खर्च करना आगे चलकर बजट बिगाड़ सकता है। आपका बेफिक्र अंदाज कुछ लोगों…