मेष राशि-आज आपके लिए खुशियों की बारिश लेकर आई है। धन का आगमन तेजी से होगा, लेकिन खर्च भी उसी रफ्तार से बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी है। स्वादिष्ट खान-पान और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मन को शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। उधार देने से बचें, नहीं तो पैसा फंस सकता है।
वृषभ राशि –आज किस्मत पूरी तरह आपके साथ खड़ी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी नई कोशिशें शानदार परिणाम देंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई खास जानकारी या अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। धन-धान्य में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि-आज राहत का दिन है। पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी। आपकी समझदारी और तेज दिमाग से कई काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नई मिठास आएगी और पुराने गिले-शिकवे खत्म होंगे। साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। शौक और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ेगा, जिससे आप खुद को खास महसूस करेंगे।
कर्क राशि – आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की भी पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का आज आपको पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े किसी मामले में विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज उन्नति के रास्ते खुल रहे हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या चुनौती मिलेगी, जो आपको आगे बढ़ाएगी। सरकारी काम में थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के घर जाकर मेल-मिलाप करेंगे। नए साल में कुछ बड़ा करने का संकल्प लेंगे। परिवार में एकता बनी रहेगी। बस ध्यान रखें।लापरवाही से बचना ही सफलता की कुंजी है।
मीन राशि –आज का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। साल की शुरुआत ही पॉजिटिव एनर्जी के साथ होगी। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में किसी को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सहयोगियों से सोच-समझकर बात करें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर देगी।






