Today Horoscope 20 January 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा, जानिए बाकी राशि वालों का क्या है हाल…

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें, जिससे कि आप अपनी सेविंग पर ध्यान दे सकें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृषभ राशि – आज आपको काम को लेकर कुछ नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और आप अपनी जिम्मेदारियां से भी घबराएंगे नहीं व उनका डटकर सामना करेंगे। यदि कोई समस्या आएगी, तो उसको लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटें। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बात को लेकर बेवजह उलझने से बचना होगा।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अपने कामों को समय से निपटाने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी की सौम्यता आप पर बनी रहेगी। आपको बिजनेस में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी का पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि इससे आपकी छवि पर असर पड़ेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 19 September 2026 आज इन 3 राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा, पूरे होंगे सभी अटके काम,जानें आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

कुंभ राशि-आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आपके जीवनसाथी  किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं और आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करने की आवश्यकता है, इसलिए आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए उनके कामों में कुछ रुकावटें लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने निर्णय थोड़े सोच समझकर लेने होंगे। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो इसमें आपका बेफिजूल का धन ही खर्च होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ना करें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। आप अपने बॉस से दी गई जिम्मेदारियों को लेकर आप सतर्क रहें, उन्हें किसी दूसरे पर ना डालें।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं रहेंगी, इसलिए जल्दबाजी या लापरवाही…

    Today Horoscope 19 September 2026 आज इन 3 राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा, पूरे होंगे सभी अटके काम,जानें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और साझेदारी में शुरू किया गया काम…