मेष राशि-आज आपका घर-परिवार खुशियों से भरने वाला है। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी और पुराने विवाद भी आपकी समझदारी से खत्म हो सकते हैं। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। बीती गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ राशि –आज आपको अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। बेवजह के विवाद से दूर रहें और पैसों के मामलों में समझदारी दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कोई आपको भ्रमित कर सकता है, सतर्क रहें। पुराने कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी लेने का सपना पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। संतान का व्यवहार थोड़ा टेंशन दे सकता है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप आज संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा और सहयोग से भरा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य हर कदम पर आपका साथ देंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें आपको हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। हालांकि किसी कानूनी मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। किसी काम के अधूरा रह जाने से मन थोड़ा परेशान रहेगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल हो जाएगा। व्यापार में आप अपनी आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी से हल्की कहासुनी हो सकती है। आज किसी से धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी माताजी से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जिससे समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज आपके लिए खास दिन है। भाई-बहनों का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। दूर बैठे किसी अपने की याद दिल को छू सकती है। बच्चों के साथ बिताया समय आपको खुशी देगा। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है और कुछ नया करने का जोश जागेगा।
मीन राशि –आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। काम पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो धन फंस सकता है। बड़ा रिस्क लेने से बचें और पार्टनरशिप में आंख बंद करके भरोसा ना करें। मीठी वाणी से आप हर समस्या सुलझा सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, डॉक्टर से सलाह लें। संतान के साथ घूमने का प्लान दिन को खास बना देगा।







