मेष राशि- आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत है, खासकर कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनकी सेहत का ध्यान रखना रिश्तों में और मिठास घोलेगा। परिवार में चल रही कोई चिंता, खासकर संतान के विवाह को लेकर, धीरे-धीरे सुलझती दिखाई दे सकती है।
वृषभ राशि – आज मेहनत का फल मिलने से मन संतुष्ट रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत महसूस होगी। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक माहौल बनाने का मन हो सकता है। बच्चों की संगति पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि छोटी लापरवाही आगे परेशानी बन सकती है। बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।
मिथुन राशि- आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है और किसी पुराने कानूनी या जरूरी मामले को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अच्छी बात यह है कि अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी होगी। कोशिश करें कि अपने महत्वपूर्ण काम खुद संभालें, क्योंकि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। आपके विचार और सुझाव लोगों को प्रभावित करेंगे, लेकिन हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो, यह जरूरी नहीं।
कर्क राशि – आज किस्मत आपके पक्ष में है। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको सुकून देगी। माता-पिता का सहयोग रुके काम पूरे कराएगा। करियर में अपनी जगह मजबूत बनाए रखें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकते हैं। परिवार में नौकरी की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना देगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हें मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है और शिक्षकों का पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपने कार्यों से नई पहचान मिल सकती है। आपके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि- आज आपकी कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि –आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी आस्था और सकारात्मक सोच आपको संभाल लेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है। यदि कर्ज लेने की योजना बना रहे थे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, क्योंकि धैर्य से किया गया प्रयास ही सफलता देगा।







