मेष राशि-आज आपके भीतर नई ऊर्जा और नए सपनों की हलचल बनी रहेगी। काम को लेकर कई नए विचार मन में आएंगे और आप उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति से जुड़ा फैसला लाभदायक साबित हो सकता है।
वृषभ राशि –आज का दिन संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद बातचीत से दूर होंगे और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी।
मिथुन राशि- आज भाग्य आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। कई काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। हालांकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। घर के रुके हुए काम समय रहते पूरे कर लें।
कर्क राशि – आज का दिन आपको सिखाएगा कि जीत सिर्फ ताकत से नहीं, समझदारी से मिलती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में समर्पण दिखाई देगा। परिवार में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि कोई लिया हुआ निर्णय बाद में खल सकता है।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें। किस्मत आपका साथ दे सकती है, लेकिन आलस्य से दूरी बनानी होगी। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनशैली में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पुराने दोस्त से मुलाकात पुराने दिनों की यादें ताजा कर देगी।
मीन राशि – आज सेहत के मामले में राहत महसूस होगी और पुरानी परेशानी कम हो सकती है। हालांकि कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश करेगा, इसलिए सतर्क रहें। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ाएगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा। कर्ज लौटाने की स्थिति बन सकती है और सरकारी काम समय पर पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी।







