Today Horoscope 14 October 2025 आज इन राशि के जातकों के खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाजे, जानें बाकी राशि वालों के क्या है हाल..

Spread the love

 

मेष राशि-आज आपके मन में काम को लेकर कुछ नए-नए आइडिया आएंगे। बिजनेस में काम को लेकर यदि आपने किसी काम को लेकर पार्टनरशिप की, तो पार्टनर आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको लोगों की पूरी जांच पड़ताल करके ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि –आज आपको धन संबंधित समस्याओं को लेकर अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आप किसी कानूनी मामले से दूर ही रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।  बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

 

मिथुन राशि-व्यवसाय में आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी बढ़ेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। दोस्तों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएगी। आपको किसी नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।

 

कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी सरकारी काम के पूरा होने में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए भी कुछ रूपयों का इंतजाम कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 22 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता, प़ढ़ें आज का राशिफल..

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घरेलू मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको किसी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होंगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश में लगे रहेंगे। ऑफिस में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।  आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि –आज आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है और यदि आप किसी दूसरे के मामले में बोले, तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। आर्थिक तंगी आपको परेशान करेगी। आप नौकरी के साथ-साथ कोई साइड बिजनेस भी शुरू करने की सोच सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वहां आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके किसी समान के चोरी होने की संभावना है।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 27 APRIL 2026 आज इन 4 राशि वालों को होगा अचानक लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे पर ना डालें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों से अच्छी सफलता मिलेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने से आपका मन पसन्न रहेगा।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। आपकी कुछ मुश्किले बढ़ सकती हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। व्यापार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में ज्यादा रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको कुछ समय बिताने से उनको बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी।

और पढ़े  Today Horoscope 24 APRIL 2026 आज इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 28 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए संतुलित और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आप रिश्तों को सुधारने में पहल करेंगे। जो लोग आपसे नाराज थे, उन्हें मनाने…


    Spread the love

    Today Horoscope 27 APRIL 2026 आज इन 4 राशि वालों को होगा अचानक लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है, लेकिन हिम्मत ही आपकी असली ताकत बनेगी। बिजनेस में तकनीकी रुकावटें आपके काम की गति धीमी कर…


    Spread the love