मेष राशि-आज का दिन खर्चों पर काबू रखने की चुनौती देगा। नौकरी और पैसों के मामलों में व्यस्तता रहेगी और कुछ अनचाहे खर्चों को मजबूरी में उठाना पड़ सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और पारिवारिक मामले भी मन को बेचैन करेंगे। घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचना संभव है और बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
वृषभ राशि –आज आपके मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और गुस्से को कंट्रोल करना जरूरी होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। बिजनेस में समस्या आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार भी आएंगे। हालांकि किसी भी फालतू या बेवजह के मामले में बोलने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे।
कर्क राशि – आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी और समझदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे काम करने में न केवल आसानी होगी बल्कि मन भी लगा रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर ज़्यादा निर्भर रहना भी नुकसानदेह हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज का दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी काम में बाधा डालेंगे, लेकिन सफलता आपके कदम चूमेगी। संतान पर ध्यान दें। घूमने जाने की योजना बन सकती है। नौकरी में समस्या हो तो नए विकल्प पर विचार कर सकते हैं।
मीन राशि – आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट लाने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या को लेकर बॉस से बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस को विस्तार देने के प्रयास में रहेंगे।






