Today Horoscope 04 November 2025 आज इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।।

मेष– आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी यदि कहीं बाहर पढ़ाई-लिखाई करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें वहां से बुलावा आ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको ज्यादा बोलने से बचना होगा।

वृषभ– यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। कामों को सुलझाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। भाग्‍यवश कोई काम नहीं बनने वाला है। प्रयास पूरा करिए। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन– आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका रचनात्मक कार्यो में काफी अच्छा समय बीतेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

कर्क -जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी भी तरह का जोखिम न लें। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सामान्‍य रहेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह– शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है लेकिन व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप आगे बढ़ते रहेंगे। शनि तत्‍व का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 17 October 2026 आज इन राशि वालों का रहेगा भाग्य मजबूत, धन लाभ से लेकर नए बिजनेस के खुलेंगे रास्ते, जानें अपना राशिफल..

कन्‍या– भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जोखिम भरा समय है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला– गृहकलह के संकेत हैं। सीने में विकार की आशंका है। घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग रहेगा। व्‍यापार नए दिशा में भी जाएगा। पीली वस्‍तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।

वृश्चिक– पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के सहयोग से व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु– गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुछ भी भ्रामक न बोलें। निवेश न करें अभी। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान और व्‍यापार भरपूर अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मकर– जीवन अच्‍छे मोड़ से गुजरने लगा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम बन सकते हैं। शनिदेव की अराधना करें।

कुंभ– आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई मुद्दा सिर उठा सकता है। वरिष्ठ सदस्यों से आप कुछ पुरानी बातों को निकलवाने की कोशिश करेंगे। आप आपकी उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन– आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचाना होगा और आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका कोई भारी नुकसान भी हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ वक्त आने का मौका मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और किसी अनजान व्यक्ति से आप लेनदेन बिल्कुल न करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 23 October 2026 आज इन 3 राशि वालों के लिए बनेंगे नए अवसर, जानें सभी राशियों का हाल..

          मेष राशि- आज किस्मत आपके लिए कामयाबी के नए दरवाजे खोलने को तैयार नजर आ रही है! आपकी मेहनत, सूझबूझ और काम करने का अंदाज लोगों के…

    Today Horoscope 22 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ||

      मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत, जिम्मेदारियों और सफलता की एक दिलचस्प कहानी लिख सकता है! काम का दबाव बढ़ेगा और कुछ लोग आपकी तरक्की देखकर अड़चनें…