Today 13 May Horoscope : इन राशि वालों को कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज कैसा रहेगा शुक्रवार दिन।।

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। 

मेष-शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम की स्थिति नरम-गरम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।

वृषभ-विद्यार्थीगण लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। कुछ अच्‍छा हो सकता है। कलम से काम करने वालों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही चल रहा है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। सीने में विकार की आशंका है। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी चल रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम चल रहे हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप धीरे-धीरे अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं। आपका आने वाला समय शुभकारी होगा। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 03 November 2026 आज इन राशि वालों का बढ़ेगा कामकाज, सिंह की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

सिंह-स्थिति थोड़ी सी मध्‍यम चल रही है। मन परेशान है। बच्‍चों की सेहत को लेकर भी काफी सोच रहे हैं। नकारात्‍मक सोच आ रही है। थोड़ा कुछ हकीकत में भी नकारात्‍मक चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित रहेगा। लग्‍नेश वक्री चल रहे हैं इसलिए थोड़ा सा असर रहेगा लेकिन ओवरऑल आप ठीक चलेंगे। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-स्थिति काफी बेहतर है लेकिन मन थोड़ा परेशान है। खर्च को लेकर, किसी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर सोच रहे हैं। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करें। अच्‍छा होगा।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। यात्रा में लाभ संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है और प्रेम-व्‍यापार भरपूर सहयोग में है। बड़ी अच्‍छी स्थ्‍िाति है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-सरकारी तंत्र के लिए अच्‍छा है। राजनीतिक लाभ चल रहा है। पिता की स्थिति में सुधार होगा। एक अच्‍छी स्थिति चल रही है आपके स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार को लेकर। गणेश जी की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की भी करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। एक सुखद समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-थोड़ा जोखिम भरा समय है। बचकर पार करने की आवश्‍यकता है। बहुत जल्‍दी कट जाएगा कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन थोड़ी सावधानी बरतें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार प्रभावित दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें। वे जरूर बाधाओं को कुछ कम करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 31 October 2026 आज इन 3 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,खत्म होगी नई नौकरी की तलाश  , पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मीन-बिल्‍कुल आनंददायक मुद्रा में चल रहे हैं। व्‍यवसायिक सफलता भी है। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग है। प्रेम का भी पूरा सहयोग है। संतान भी आज्ञा का पालन कर रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा समय है। भरपूर अच्‍छा समय है। हरी वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 04 November 2026 आज इन राशि वालों के लिए है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके जीवन में सुकून, खुशियां और सकारात्मकता लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और अपने प्रिय के साथ बिताए गए खूबसूरत पल…

    Today Horoscope 03 November 2026 आज इन राशि वालों का बढ़ेगा कामकाज, सिंह की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन कामकाज की व्यस्तता और जिम्मेदारियों के बीच बीत सकता है। एक साथ कई काम सामने आने से थोड़ी उलझन जरूर होगी, लेकिन आपकी सूझबूझ आपको…