Today 11 July Horoscope – आज इन 4 राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रहेगा भाग्यशाली, सम्मान में भी होगी वृद्धि।।

मेष-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान भरपूर साथ देगा। व्‍यापारिक लाभ भी होगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। छुट्टी सा महसूस करेंगे। आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेमी-प्र‍ेमिका की मुलाकात होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है।

मिथुन-शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। नकारात्‍मक ऊर्जा के साथ प्रेम सम्‍बन्‍ध में न बंधे। नुकसान हो सकता है। व्‍यापार मध्‍यम है। बजरंग बली के मंदिर में लाल वस्‍तु अर्पित करें। शुभ होगा।

सिंह-गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलेगा। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-व्‍यापारिक सफलता मिलने का योग है। आपमें भरपूर एनर्जी है। यह शुभ एनर्जी है, अच्‍छा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार भरपूर सहयोग देगा। लाल वस्‍तु का दान करते रहें और अच्‍छा होगा।

तुला-धन का आवक बढ़ेगा लेकिन धन के मार्ग का जरूर ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। निवेश करने से बचें। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भाग्‍य साथ देगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 30 October 2026 आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकता है लाभ, पढ़ें   आज का अपना राशिफल।

धनु-चिंतित बने रहेंगे। किसी बात को लेकर बहुत ज्‍यादा सोचेंगे। काल्‍पनिक भय आपको परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलता रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अद्भुत समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-व्‍यापारिक सफलता मिलने का योग है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया है। कोई जोखिम नहीं दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-धार्मिक बने रहेंगे। धर्म-कर्म में हिस्‍सा लेंगे। यात्रा में लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक सफलता मिलने का योग बन रहा है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 05 November 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, धन और मान-सम्मान में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष- आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको आगे बढ़ने की ताकत देंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे, लेकिन ध्यान रखें कि हर…

    Today Horoscope 04 November 2026 आज इन राशि वालों के लिए है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके जीवन में सुकून, खुशियां और सकारात्मकता लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और अपने प्रिय के साथ बिताए गए खूबसूरत पल…