अयोध्या- पहली बार प्रभु श्री राम के तिलकोत्सव का होगा आयोजन,प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह की तैयारी शुरू

 

 

प्रतिवर्ष अयोध्या में राम विवाह का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। लेकिन इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम के तिलकोत्सव का भी आयोजन किया गया है। जिसमें जनकपुर से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचेंगे और तिलकोत्सव का कार्यक्रमम शामिल होंगे. विवाह पंचमी पंचमी के दिन आयोजित होने वाले प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह की तैयारी शुरू हो गई है। अयोध्या से बड़ी संख्या मे साधू संत और अयोध्या वासी बाराती बनकर जनक पुर जाते है और विवाह पंचमी के विधि विधान के साथ माता सीता और प्रभु श्री राम का विवाह संपन्न होता है,

विवाहोत्सव से पूर्व इस बार प्रभु श्रीराम के तिलकोत्सव का भी आयोजन होगा। जनकपुर से माता सीता के राजमहल से तिलक सामग्री भेजी जाएगी। प्रभु श्रीराम की ससुराल जनकपुर से पहली बार 251 तिलकहरू 501 प्रकार के नेग सामग्री के साथ सोलह नवम्बर को चलकर सत्रह नवम्बर को अयोध्या पहुंच जाएंगे और 18 नवम्बर को तिलकोत्सव का आयोजन होगा। नेग में परिधान, आभूषण, विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न, मेवा, फल आदि शामिल होंगे। तिलकोत्सव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

 

और पढ़े  अयोध्या- देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।
  • Related Posts

    अयोध्या- देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।

        देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार। मूर्तिकार के फरार होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या…

    UP में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच: कांग्रेस ने चिन्हित की ये 150 सीटें, सपा को ओवैसी-चंद्रशेखर की भी चिंता

    उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर लंबा पेच फंसेगा। दरअसल, कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम प्रभाव वाली 150…