इन उत्सवों में परंपरागत रूप से भारत की सीमाओं के भीतर और बाहर करोड़ों भारतीय शामिल

Spread the love

5 अक्टूबर को रावण के पुतले के दहन के साथ दशहरा उत्सव में बुराई पर अच्छाई की जीत की घोषणा करने के लिए कई कार्यक्रम हुए। अन्यत्र, राक्षस राजा महिषासुर पर अपनी जीत का जश्न मनाने के बाद देवी दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

इन उत्सवों में परंपरागत रूप से भारत की सीमाओं के भीतर और बाहर करोड़ों भारतीय शामिल होते हैं। खूबसूरती से सजाए गए पूजा पंडालों में सभी समुदायों के लोग उसी तरह आते हैं, जैसे राम लीला के आयोजनों में दर्शकों में सभी समुदायों के लोग शामिल होते हैं। अतीत में ऐसा ही होता आया है।

लेकिन क्या सब कुछ ऐसा ही रहेगा? क्या हमारे पंडालों के बाहर जल्द ही ऐसे साइनबोर्ड होंगे, जो “केवल हिंदुओं के लिए” को दर्शायेंगे — ब्रिटिश भारत में कई सार्वजनिक स्थानों पर भारतीयों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाले संकेतों की तरह?

अगर कोलकाता में एक पंडाल वास्तव में देवी द्वारा मारे गए राक्षस राजा को गांधीजी के रूप में चित्रित कर सकता है, तो क्या “केवल हिंदुओं के लिए” के साइनबोर्ड का विचार इतना विचित्र है? घृणा के लिए जिम्मेदार विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता चंद्रचूड़ गोस्वामी शर्मीले या रक्षात्मक नहीं थे। उन्होंने कहा, “गांधी सम्मान के पात्र नहीं हैं। हम एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि हम गांधी मुक्त भारतवर्ष चाहते हैं।”

इसीलिए भारत को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने की जरूरत है। क्या हमारे अपने समय में, हमारे अपने समाज में, अच्छाई पर बुराई विजय प्राप्त कर रही है? शायद नहीं। भारत के लोग, मेहनतकश गरीब, मजदूर, किसान, ऐतिहासिक रूप से, अक्सर सही के लिए काम करने का रास्ता चुनते हैं, उन ताकतों से लड़ते हैं, जो हमें गुलाम बनाना चाहती हैं, हमें बांटना चाहती हैं, अन्याय को कायम रखना चाहती हैं। .

लेकिन आज यह कोई साधारण लड़ाई नहीं है। हर दिन ऐसे नए मामले सामने आते है, जिससे लगता है कि यह सवाल प्रासंगिक क्यों है।

“गरबा” समारोह पर हाल के घटनाक्रम को देखें। हिंदुत्व ब्रिगेड की निजी सेनाओं द्वारा “गरबा पंडालों” पर या उसके आसपास मुस्लिम पुरुषों की पिटाई संविधान का अलाव जलाने के समान है। ये हमले एक अपरिष्कृत धार्मिक प्रोफाइलिंग के स्तर का गठन करते हैं, जो काफी अभूतपूर्व है।

यह एक पूरे समुदाय को महिलाओं के उत्पीड़कों के रूप में और ‘लव जिहादियों’ के रूप में एक चित्रित करना है, जो शर्मनाक है। इन सभी हमलों में पुलिस ने माना है कि गरबा कार्यक्रमों में शामिल होने वाली किसी भी महिला द्वारा उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं मिली है। मुस्लिम पुरुषों के खिलाफ “महिलाओं को लुभाने” का आरोप हिंदू महिलाओं का भी अपमान है, जिनके बारे में यह मिथ्या धारणा होती है कि वे दिमाग से कमजोर होती है और उन्हें इतनी ही आसानी से “लालच” दिया जा सकता है।

और पढ़े  गोली मारी और गला चाकू से काटा, लुक्सर में सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या..

इस तरह के हमले भाजपा शासित गुजरात और मध्य प्रदेश के केंद्रों में हो रहे हैं। पुलिस ने बजरंग दल और कुछ मामलों में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हमलावरों को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ितों को गिरफ्तार किया है। चूंकि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ किसी भी अपराध को करने का ppकोई सबूत नहीं है, इसलिए पुलिस ने धारा 151 का इस्तेमाल किया है। यह एक खुला खंड है, जो पुलिस को बिना किसी सबूत या अपराध के सबूत के बिना गिरफ्तारी का अधिकार देता है, लेकिन “संज्ञेय अपराधों को रोकने” के लिए। .

इस धारा के अनुसार, “(1) यदि कोई पुलिस अधिकारी किसी संज्ञेय अपराध को करने की किसी योजना के बारे में जानता है, तो वह मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना और वारंट के बिना, इस तरह की डिजाइन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है, अगर उसे ऐसा लगता है कि ऐसा किए बिना अपराध का कारित होना रोका नहीं जा सकता है।”

हिंदुत्व ब्रिगेड ने मुसलमानों को लक्षित करके धार्मिक उत्सवों का उपयोग करने के अपने इरादे को उजागर किया है, इसलिए वे लोग अपराधी हैं। लेकिन उनमें से एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यहां तक ​​कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर दिखाए गए वीडियो में आसानी से पहचाने जाने वाले लोगों पर भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

यह ज्ञात तथ्य है कि पुलिस बल के एक तबके का सांप्रदायिकरण किया गया है। लेकिन इन मामलों में उनके कार्यों में स्पष्ट पूर्वाग्रह गुजरात और मध्यप्रदेश दोनों ही सरकारों द्वारा हिंदुत्व गिरोहों को उसके समर्थन के कारण है।

इंदौर में बजरंग दल के नेता तन्नु शर्मा ने कहा कि मुसलमानों को गरबा पंडालों में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा — “पहले रोकेंगे, पैर टोकेंगे, फिर ठोकेंगे”। (हम उन्हें रोकेंगे, फिर उन्हें धमकाएंगे, फिर उन्हें हरा देंगे)।

मालेगांव बम विस्फोट मामले में सांसद और आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “मुसलमानों को गरबा पंडालों में जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए”, और आगे यह भी कि, “पंडालों के पास मुसलमानों के स्वामित्व वाली दुकानों को बंद कर दिया जाना चाहिए”। बजरंग दल की प्रतिध्वनि करते संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि गरबा पंडाल लव जिहाद का माध्यम बनते जा रहे हैं।

इसके बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया कि “पंडालों में प्रवेश करने के लिए पहचान पत्र की आवश्यकता होगी”। उनके बयान के अनुपालन में उज्जैन, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और खंडवा में जिला प्रशासन द्वारा पहचान पत्र अनिवार्य करने के आदेश जारी किए गए थे। तो, बजरंग दल के साथ जो शुरू हुआ, वह सरकार की आधिकारिक मंजूरी के साथ समाप्त हुआ। इसलिए, आइए हम खुद को मूर्ख न बनाएं कि ये “फ्रिंज तत्व” हैं।

और पढ़े  मेरठ में पीएम मोदी- कांग्रेस ने एआई समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया

मध्य प्रदेश में यौन अपराधों में उच्च अपराध दर है महिलाओं के खिलाफ हमले। जैसा कि अक्सर होता है, ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में जहां बड़ी संख्या में युवतियां मौजूद हो सकती हैं, यदि ऐसे गुंडे होते हैं, तो पुलिस को उनकी गिरफ्तारी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

पहचान पत्र आपराधिक इतिहास के रिकॉर्ड नहीं दिखाते हैं – वे केवल संबंधित व्यक्ति का नाम और पता देते हैं। पहचान पत्र का आदेश महिलाओं की सुरक्षा के लिए नहीं था, बल्कि केवल अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को अपमानित करने के लिए था। कई पंडाल सार्वजनिक मार्ग पर हैं, इसलिए किसी भी समय मुस्लिम समुदाय के सदस्य वहां से गुजर सकते हैं। उन्हें भी कथित तौर पर उत्पीड़न और शारीरिक हमलों का शिकार होना पड़ा। अकेले इंदौर में मुस्लिम समुदाय के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गुजरात में हिंदुत्व ब्रिगेड ने सरकार की सत्ता का सहारा लेकर गरबा पंडालों के आयोजकों को आदेश जारी किए। बजरंग दल और विहिप के प्रवक्ता हितेंद्रसिंह राजपूत ने घोषणा की कि “बजरंग दल ने सभी आयोजकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोई भी सुरक्षा गार्ड मुस्लिम समुदाय से संबंधित नहीं हो, क्योंकि उनका हिंदू लड़कियों को लुभाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे हैं। यदि ऐसा किया गया, तो झड़पें होंगी।”

सूरत में एक गरबा समारोह में उनके गिरोहों ने मुस्लिम सुरक्षा गार्डों पर हमला करने के बाद उनका औचित्य ठहराया। बजरंग दल ने घोषणा की कि पंडालों में कोई मुसलमान नहीं है, यह सुनिश्चित करने के लिए उसके लोग ‘जांच’ करेंगे। यदि हिंदुत्व ब्रिगेड इस तरह के कार्य बिना किसी सजा के डर के साथ कर रहे है, तो यह सिद्ध करने के लिए कि यह पूरी तरह से अवैध कार्यों के लिए राज्य के समर्थन का एक स्पष्ट उदाहरण है, शायद ही किसी राजनैतिक-वैज्ञानिक विश्लेषण की आवश्यकता है।

इन सभी दशकों में, अन्य धार्मिक त्योहारों से जुड़े लोगों की तरह “गरबा” उत्सव भी सभी समुदायों के सदस्यों द्वारा मनाया जाता रहा है। लेकिन 2014 में भाजपा सरकार के आने के बाद, धार्मिक उत्सवों का चलन बढ़ गया है, जो समुदायों के बीच विभाजक रेखाएं बनाने और गहरा करने का अवसर बन गया है। गुजरात में, जहां गरबा परंपरा शुरू होती है, मुस्लिम संगीतकार लंबे समय से उत्सव से जुड़े हुए हैं।

2015 में, अहमदाबाद में मुसलमानों को गरबा समारोह से बाहर किए जाने की घटनाएं हुईं। उस समय पंडालों से “लव जिहाद” नहीं बल्कि “गोमांस खाने वालों” को बाहर रखा जाना था।

और पढ़े  High Court: अदालत ने बरकरार रखी उम्रकैद की सजा, कहा- तलवार से सिर कलम करने वाले रहम के हकदार नहीं

एक जाने-माने लेखक और गुजराती समाज के विश्लेषक अच्युत याज्ञनिक ने एक साक्षात्कार (इकोनॉमिक टाइम्स, 10 अक्टूबर, 2015) में कहा था कि “मुस्लिम ‘मीर’ या ‘लंगा’ समुदाय गुजरात में पारंपरिक रूप से संगीत से जुड़ा था और उनके सदस्यों ने हिंदू मंदिरों में संगीत बजाया था और त्यौहारों में भाग लिया था। हाल के दिनों में, मीर गायक, पुरुष और महिला, बहुत लोकप्रिय हो गए हैं और उन्हें विभिन्न कस्बों और शहरों में नवरात्रि के दौरान गाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने मुसलमानों को समारोहों से बाहर रखने की प्रवृत्ति की आलोचना की।

2015 के बाद से, विभिन्न रूपों में होने वाले हमलों के साथ स्थिति और खराब हो गई है। उत्सवों के व्यावसायीकरण के साथ, बॉलीवुड सितारों को आमंत्रित करने वाले विशाल गरबा कार्यक्रम पेशेवरों द्वारा आयोजित किए जाते हैं, जिनमें से कई मुस्लिम कार्यक्रम आयोजक होते हैं। उन्हें इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इन आयोजनो के लिए सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पड़ती है। कुछ गार्ड मुस्लिम होते हैं, जो ईमानदारी से जीवन यापन करते हैं। उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है। दुकानों को बंद किया जाए, क्योंकि वे मुसलमानों के स्वामित्व में हैं ; श्रमिकों को काम पर जाने से रोका जाना चाहिए, क्योंकि वे मुस्लिम हैं ; कार्यक्रम के आयोजकों को पेशेवर सेवाएं प्रदान करने से प्रतिबंधित किया जाता है, क्योंकि वे मुस्लिम हैं — यह उनकी आजीविका पर सीधा हमला है।

कुछ महीने पहले, रामनवमी के समय, हमने देखा कि एक ठोस योजना को अमल में लाया जा रहा था, जब एक ही संगठन — बजरंग दल और विहिप के नेतृत्व में नारे लगाने वाले सदस्यों के आक्रामक जुलूसों ने जानबूझकर एक समय में मस्जिदों के बाहर झड़पों को उस समय उकसाया, जब मुस्लिम समुदाय रमजान मना रहा था। सैकड़ों मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया और कई अभी भी जेल में हैं। बुलडोजर का इस्तेमाल मुस्लिम-स्वामित्व वाली संपत्तियों को जमींदोज करने के लिए किया गया, जबकि उकसाने वाले सरकारी संरक्षण में बच निकले। आज, नवरात्रि या पूजा समारोहों का उपयोग एक समुदाय के राक्षसीकरण, समाज के विभाजन और बहुलतावादी संस्कृतियों के विनाश के एक ही उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाता है।

बुराई का प्रतिनिधित्व करने वाले पुतलों को जलाने की प्रतीकात्मक क्रियाओं का अधिक अर्थ तब होगा, जब हमारे पास अपने बीच में अंधेरे की ताकतों को पहचानने और उनका मुकाबला करने की इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प होगा।

(बृंदा करात माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य और राज्यसभा की पूर्व सदस्य हैं।)


Spread the love
  • Related Posts

    शाम 7 बजे सब खत्म, 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी, ये मामला निकला

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा… सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना शुक्रवार की शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर…


    Spread the love

    CM योगी बोले- न बने और न बिके अवैध और जहरीली शराब, होली के दौरान विशेष सतर्कता बरतें

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि आबकारी विभाग होली के दौरान विशेष सतर्कता बरते और अवैध व जहरीली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *