काशी में होगी महाकुंभ जैसी ट्रैफिक व्यवस्था, पांच थाना क्षेत्रों में 12-12 घंटे रोके जाएंगे वाहन

 

माघ मेला और पलट प्रवाह को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया है। प्रमुख स्नान तिथियों पर महाकुंभ जैसी व्यवस्थाएं रहेंगी। यातायात का दबाव बढ़ने पर पांच थानों में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। मिर्जामुराद, राजातालाब, रोहनिया, रामनगर और लंका में 12-12 घंटे तक वाहनों को रोका जाएगा। मैदागिन–चौक–गोदौलिया क्षेत्र नो-व्हीकल जोन रहेगा। शहर के अंदर छह रूटों पर ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन होगा।

बाहरी गाड़ियां हाईवे पर ही रोकी जाएंगी और वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े होंगे। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट व शहर के आंतरिक घाटों पर विशेष ध्यान दिया गया है। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर राजघाट पुल पर भी चारपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। गाजीपुर और आजमगढ़ से माघ मेला जाने वाली प्राइवेट बसें और चारपहिया वाहन रिंग रोड से जाएंगे, शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

बिहार और चंदौली से माघ मेला जाने वाले वाहनों को एनएच-19 होते हुए विश्वसुंदरी पुल, अखरी और मोहनसराय से निकाला जाएगा। पुलिस के अनुसार सोनारपुरा तिराहे से गोदौलिया चौराहे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। इन वाहनों को ब्रॉडवे तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, अग्रवाल तिराहे से अस्सी की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। 

प्रमुख प्रतिबंध/डायवर्जन

  • गोलगड्डा से किसी भी प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को यू-टर्न कराकर लकड़मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। समयानुसार पासयुक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे।
  • लकड़मंडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को गोलगड्डा व भदऊ चुंगी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को वहीं से डायवर्ट कर कैंट ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। समयानुसार पासयुक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे।
  • मछोदरी की तरफ से विशेश्वरगंज तिराहा आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों को थाना चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। चारपहिया, तीनपहिया व पैडल रिक्शा को कबीरचौरा एवं विशेश्वरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चारपहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।
और पढ़े  UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

मकर संक्रांति पर 4 लाख लोगों के आने का अनुमान
पुलिस के अनुसार मकर संक्राति पर 14 से 16 जनवरी के बीच शहर में तीन से चार लाख लोगों के आने का अनुमान है। मौनी अमावस्या पर 18 जनवरी को 2 लाख लोगों के आने का अनुमान है। 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर भी दो लाख लोगों के आने का अनुमान है। माघी पूर्णिमा पर 02 और 03 फरवरी 5 लाख लोग आ सकते हैं। जबकि महाशिवरात्रि पर 16 और 17 फरवरी को पांच लाख लोग आ सकते हैं।

ऑटो व ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट

  • रूट 1: गोलगड्डा तिराहा से लकड़मंडी, संपूर्णानंद से अमर उजाला से लहुराबीर होकर कबीरचौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज से गोलगड्डा होकर चौकाघाट।
  • रूट 2: लहुराबीर से जयसिंह चौराहा होते हुए मलदहिया से सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज होकर मंडुवाडीह से भिखारीपुर फिर सुंदरपुर मालवीय चौराहा से लंका तक।
  • रूट 3: लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर बरेका होते हुए मंडुवाडीह से लहरतारा फिर कैंट रेलवे स्टेशन (वापसी)।
  • रूट 4: लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर बरेका होते हुए मंडुवाडीह से लहरतारा, चांदपुर तक।
  • रूट 5: अंधरापुल से नदेसर फिर मिंट हाउस, आंबेडकर चौराहा होते हुए जेपी मेहता से दैत्रावीर फिर भोजूबीर से गिलट बाजार तक।
  • रूट 6: चौकाघाट से ताड़ीखाना होते मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहा से पांडेयपुर तक।

यह भी जानें

  • सूजाबाद पुलिस चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन को राजघाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो पार्किंग लंका मैदान रामनगर में ही पार्क कराए जाएंगे।
  • भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पार्किंग रेलवे कॉलोनी के मैदान में पार्क कराया जायेगा। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे।
  • लाट भैरव चौकी व कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के नीचे लाट भैरव चौकी व कज्जाकपुरा ओवरब्रिज की ओर से किसी भी प्रकार के वाहन भदउचुंगी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे।
  • जलालीपुरा ओवरब्रिज ढलान के आगे किसी प्रकार के वाहन को भदउचुंगी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के ऊपर से आशापुर की तरफ भेज दिया जाएगा। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे।
  • गोलगड्डा से किसी भी किसी प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को यू-टर्न कराकर लकड़मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे।
  • लकड़मंडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को गोलगड्डा, भदउचुंगी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को वहीं से डायवर्ट कराकर कैंट ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे।
  • विशेश्वरगंज तिराहा मछोदरी की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों को थाना चौक होते हुये गौदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। जिनमें चार पहिया/तीन पहिया/पैडल रिक्शा शामिल है, को कबीर चौरा एवं विशेश्वरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। चार पहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग में पार्क कराये जाएगा।
  • काशिका तिराहा से पिपलानी, कबीर चौरा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
  • लहुराबीर चौराहा से किसी भी प्रकार के चार/तीन पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को मलदहिया चौराहा एवं कशिका तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • बेनिया तिराहे से किसी भी प्रकार के चार/तीन पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों में से चार पहिया प्राइवेट वाहनों को बेनिया पार्किंग पार्क कराया जाएगा तथा तीन पहिया वाहन को पियरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ किसी दशा में चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को लक्सा एवं बेनिया तिराहा की तरक डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को किसी भी दशा में मैदागिन व दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों रामापुरा एवं सोनारपुरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। दो पहिया वाहनों को गौदोलिया स्थित मल्टीलेवेल पार्किंग पार्क कराया जाएगा।
  • लक्सा तिराहा से रामापुरा की तरफ किसी दशा में कोई भी वाहन को नही दिया जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गुरूबाग एवं औरंगाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
और पढ़े  यह एक मुसलमान होने की सजा है?: जेल से बाहर आने पर छलका आजम का दर्द, बोले- कानून का वजूद खत्म हो चुका
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…