12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण जारी, सीटों में कोई बदलाव नहीं

Spread the love

 

नंतिम अधिसूचना पर आपत्तियों के निपटारे के बाद बुधवार को पंचायती राज विभाग ने 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण जारी कर दिया। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

पंचायती राज विभाग ने पहली बार पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की सिफारिशें लागू की हैं। इस हिसाब से ग्राम पंचायत के प्रधान से लेकर जिला पंचायत तक पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया था। सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार ने एक अगस्त को अनंतिम अधिसूचना जारी करते हुए इस पर आपत्तियां मांगी थीं।

दो से पांच अगस्त के बीच प्रदेशभर से 42 आपत्तियां आईं। देहरादून से सर्वाधिक आपत्तियां थीं, जिनका निपटारा मंगलवार को समिति ने किया था। बुधवार को सचिव पंचायती राज ने अंतिम आरक्षण जारी कर दिया। अब इसके हिसाब से ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगा।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण की स्थिति

जिला पद
उत्तरकाशी अनारक्षित
टिहरी महिला
पौड़ी महिला
रुद्रप्रयाग महिला
चमोली अनारक्षित
देहरादून महिला
यूएस नगर अन्य पिछड़ा वर्ग
नैनीताल अनारक्षित
अल्मोड़ा महिला
चंपावत अनारक्षित
बागेश्वर अनुसूचित जाति महिला
पिथौरागढ़ अनुसूचित जाति

Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- धराली में कहर बरपाने वाली खीर गंगा पर बनेगा मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट पुल
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love