जनपद में लगातार पदोन्नति सूची जारी होने से शिक्षकों में खुशी का माहौल

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी श्री हर्ष बहादुर चंद द्वारा लगातार शिक्षक और छात्र हितों को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की जा रही है जिसके लिए उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन उनका आभार व्यक्त करता है तथा पदोन्नति शिक्षकों को बधाई भी देना चाहता है इससे पूर्व भी लगातार उनके द्वारा छात्र / शिक्षक हित में लगातार पदोन्नति सूचियां जारी की जाती रही है |
पुनः 25 अध्यापकों को जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति दे दी गई है जिस हेतु संगठन जिला शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद्र का आभार व्यक्त करता है आज के इस सूची जारी होने पर मनोज तिवारी जिलाध्यक्ष,डिकर सिंह पडियार जिला मंत्री, मदन मोहन सिंह बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष, सुभाष जुयाल, प्रकाश फुलवरिया, मदन मोहन कश्मीरा, नवीन चंद्र ,कमल कुमार गिनती, पूरन चंद्र पंत, विजय गुरूरानी, अनुपमा बमेठा, हरीश पाठक ,संतोष जोशी, अमिता क्वीरा, प्रदीप कुमार शर्मा, राकेश जोशी ,अनुराधा सक्सेना सुरेश जोशी,त्रिलोकी नाथ,पूरन पन्त,मनोज कुमार, शमशेर शिगारी, गोपाल बिष्ट, नंदराम ,गोविन्द चन्द्रा,सहित अनेकों शिक्षक शिक्षिकाओं ने पदोन्नति शिक्षकों को बधाई देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी का आभार प्रकट किया है|

और पढ़े  रामनगर: गर्जिया मंदिर के टीले के पास हाथी ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…