फिर भड़के ओवैसी मदरसों के सर्वे को लेकर बोले- संघ के स्कूलों का भी हो सर्वेक्षण

असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे के खिलाफ आवाज उठाई है। ओवैसी ने इन सर्वेक्षणों को मुस्लिम समुदाय पर निशाना बताया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों, मिशनरी स्कूलों, सरकारी स्कूलों और संघ के स्कूलों का भी सर्वे होना चाहिए। सरकारी मदद से वंचित रहने वाले मदरसों को टारगेट कर उनका सर्वे करना गलत है।

ओवैसी ने इसी के साथ केंद्र सरकार से एक और अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र को नए संसद भवन का नाम बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर रखना चाहिए। उन्होंने तेलंगाना विधानसभा में इससे जुड़ा प्रस्ताव पारित कराने के लिए तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव का शुक्रिया अदा किया। साथ ही मांग की कि राज्य में जो सचिवालय की इमारत बन रही है, उसे भी आंबेडकर का नाम दिया जाए।

यूपी के बाद उत्तराखंड में भी मदरसों का हो सकता है सर्वे
गौरतलब है कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे कराने की बात कही गई है। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में मदरसों के कामकाज, गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू हो चुका है। हालांकि, कई जिलों में अभी तक इसके लिए टीमों का गठन नहीं हो पाया है। उधर शासन ने कहा है कि हर सूरत में यह सर्वे समय से पूरा किया जाए। यहां मदरसों में होने वाली फंडिंग पर फोकस रहेगा। इसके अतिरिक्त 10 अन्य बिंदुओं पर भी सर्वे होगा। इसके लिए सभी जिलों में 10 सितंबर तक टीम बनाकर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…