युवक पापी निकला:- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए,सगाई के बाद हरिद्वार और मंसूरी ले गया मंगेतर..किया गंदा काम

 

 

 

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गाजियाबाद के युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक और परिजन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारी में रह रही युवती ने बताया कि बिचौलिए के माध्यम से गाजियाबाद निवासी युवक से शादी की बात तय हुई। 13 मार्च 2024 को युवती की सगाई गौरव से परिजनों की मौजूदगी में हुई थी। युवती ने बताया कि सगाई से पहले गौरव पीड़िता को हरिद्वार, मंसूरी, मेरठ घुमाने ले गया। इस दौरान गौरव ने नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान दूसरी युवती के साथ गौरव के रहने का पता चला। शिकायत पर गौरव के माता पिता ने तलाक दिलवाने की बात कही। छह माह बाद फिर से शिकायत पर जान की धमकी दी। भाई और बिचौलिए के साथ बात करने के लिए गौरव के घर पहुंची पीड़िता की आरोपी और परिजन ने पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर के दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  भराड़ीसैंण- विस सत्र में विधेयक पेश: लागू होगा अग्नि सुरक्षा का नया कानून, लापरवाही पर सील होंगे भवन, लगेगा भारी जुर्माना
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…