First-time: उत्तराखंड:- WII देहरादून का आकलन – भारत में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या 6327 होने का अनुमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिर (जूनागढ़) में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने देश में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या का अनुमान लगाते हुए रिपोर्ट जारी की है। इनकी संख्या अब 6,327 होने का अनुमान है।

यह आकलन भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून ने वर्ष- 2021 से 2023 में किया है, इसमें 105 शोधकर्ताओं ने कार्य किया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक वीरेंद्र तिवारी के मुताबिक पिछली बार नमामि गंगा के तहत जो आकलन हुआ था, वह केवल गंगा और उसकी सहायक नदियों में किया गया था, उसमें संख्या 3500 थी। इस बार ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियों में काम किया गया हैं।

यह संख्या अब 6327 है, यह बड़ी खुशी की बात है। आकलन में 105 रिसर्चर, वन विभाग के 105 कर्मी और गैर सरकारी संगठन के 32 लोग शामिल थे। इस आकलन के कार्य का नेतृत्व डॉ.कमर कुरैशी और विष्णु प्रिया ने किया। कहते हैं कि जो रिपोर्ट आई है, उससे डॉल्फिन के संरक्षण के कार्यों में और मदद मिलेगी। भविष्य में बाघ की तर्ज पर एक निश्चित अंतराल पर डॉल्फिन के आकलन की रिपोर्ट को जारी करने की योजना है।

यूपी में सबसे अधिक डॉल्फिन

डॉल्फिन आकलन को लेकर आठ राज्यों की 28 नदियों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 2397 डॉल्फिन मिली हैं। बिहार में 2220, पश्चिम बंगाल में 815, असम में 635, झारखंड में 162, राजस्थान-मध्य प्रदेश में 95 और पंजाब में 3 डॉल्फिन का पता चला है।

और पढ़े  उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…