उत्तरकाशी- जोशियाड़ा झूला पुल से युवक ने भागीरथी नदी में लगाई छलांग, क्विक रिस्पांस टीम ने बचाई जान

 

उत्तरकाशी में गुरुवार को एक युवक जोशियाड़ा झूला पुल से भागीरथी नदी में कूद गया। लोगों ने उसे देखा तो तुरंत इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर दो बजे की है। सौरभ शाह पुत्र(21) भूपति शाह वर्ष, ग्राम कुरोली, बाड़ाहाट, उत्तरकाशी जोशियाड़ा झूला पुल के पास पहुंचा था। तभी उसने अचानक भागीरथी नदी में छलांग लगा दी।

आपदा प्रबंधन विभाग की क्वविक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी टीम) ने व स्थानीय लोगों ने उसको सुरक्षित निकाला। परिवार वालों का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन खराब है। वहीं, वह बेरोजगारी से भी परेशान था।

और पढ़े  उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…