महिला ने उड़ते जहाज में उतार दिए अपने सारे कपड़े और फिर बोली… मच गया हड़कंप

महिला ने उड़ते जहाज में उतार दिए अपने सारे कपड़े और फिर बोली… फिर मच गया हड़कंप

जहाज में यात्रा करते समय कोई शख्स चिल्लाए कि धमाका होगा, तो सोचिए आपकी क्या हालत होगी? अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है। उड़ान के दौरान एक महिला ने हवाई जहाज में अपने कपड़े उतार दिए और इधर-उधर दौड़ने लगी। इसके साथ ही महिला हवाई जहाज में जोर जोर से धार्मिक नारे लगा रही थी और कह रही थी कि धमाका होगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यह पूरा मामला जेट 2 विमान कंपनी के एक हवाई जहाज का है जो लारनाका से मैनचेस्टर से जा रहा था। जहाज में कपड़े उतारकर धार्मिक नारे लगाने वाली महिला दावा कर रही थी कि हवाई जहाज में विस्फोटक है। महिला के जहाज में बम होने के दावे के बाद सभी यात्री डर गए। महिला कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रही थी और उसने दो बार ऐसा किया, लेकिन विमान में मौजूद एक शख्स ने महिला को पकड़ लिया।
महिला को काबू में करने वाले शख्स का नाम फिलिप ओ ब्रायन है जिनकी उम्र 35 साल है। विमान में उन्होंने क्रू मेंबर्स की महिला को पकड़ने में मदद की। जहाज में हंगामा करने वाली महिला की उम्र 30 साल है। उसने आरोप लगाया था कि जेट 2 के जहाज में बम है और बच्चों को कहा था कि मौत के लिए तैयार रहो
महिला का दावा है कि उसके माता-पिता आतंकी संगठन ISIS सदस्य थे। महिला के बवाल मचाने के बाद जहाज को डायवर्ट कर पेरिस में उतारा गया जिसके बाद महिला को सुरक्षा अधिकारी पूछताछ के लिए पकड़कर ले गए। महिला को पकड़ने वाले फिलिप ओ ब्रायन की एक ड्रेनेज फर्म है और वह सुरक्षाकर्मी के तौर पर पहले काम करते थे।
इस जहाज में वह अपने परिवार के साथ थे जिनमें उनकी पत्नी और बच्चे शामिल थे। ओ ब्रायन ने बताया कि जहाज में सबकुछ सामान्य था। इसी दौरान एक महिला कपड़े उतार कर सीटों के बीच बनी जगह में आकर चिल्लाने लगी। महिला धार्मिक नारे लगाते हुए कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रही थी।
उन्होंने बताया कि जहाज में यात्रा कर रहे यात्री डर गए थे और चिल्ला रहे थे। फ्लाइट कंपनी ने भी इस बात की पुष्टि की है। कंपनी ने इस हालात को संभालने के लिए अपने कर्मचारियों को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि यह मामला बीते 9 अगस्त का है। महिला ने बताया है कि अगर वह ऐसा नहीं करती, तो फ्लाइट में धमाका होता।

और पढ़े  अमेरिका पहुंचा मथुरा वाला चुनावी फॉर्मूला: हमनाम उम्मीदवार से क्यों परेशान हुए ट्रंप,क्या है मामला?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…