मोटाहल्दू:- जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रही अनियमिताओं के खिलाफ खड़कपुर प्रधान प्रदीप ग्रामवासियों के साथ पहुँचे जल संस्थान विभाग।

आज खड़कपुर ग्रामसभा में पानी की समस्या को देखते हुए प्रधान प्रदीप कुमार जल संस्थान विभाग कार्यालय में पहुँचे। वहाँ उन्होंने अधिकारियों से मुलाक़ात कर पानी की आपूर्ति को नियमित करने एवं जल्द समाधान निकालने की माँग रखी। प्रधान ने स्पष्ट कहा कि पानी की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है और विभाग को तत्काल प्रभाव से कदम उठाने चाहिए। इसमें उनके साथ विनोद भट्ट, मनमोहन पुरोहित, महेश नैनवाल, पप्पू सती, पूरन लाल,  महेश जोशी, चंद्रपाल, महेश पाठक, अनिल कुमार, व कई अन्य लोग मौजूद रहे ।
जे ई ललित ऐठानी ने भरोसा दिलाया कि जल्द पूरे खड़कपुर ग्रामसभा में पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या का समाधान किया जाएगा।

 

और पढ़े  ऋषिकेश एम्स नियुक्ति फर्जीवाड़ा: 5 आरोपियों की जमानत खारिज, नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…