हल्द्वानी: दरोगा के बेटे ने गौला नदी में लगा दी छलांग, चली गई जान

 

 

पुलिस की स्पेशल ब्रांच यूनिट रामनगर में तैनात दरोगा के बेटे ने चोरगलिया रेलवे फाटक से आगे गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक को गंभीर हालत में एसटीएच लाया गया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बृहस्पतिवार की शाम पौने पांच बजे गौला पुल पर लोगों की आवाजाही थी। इसी बीच एक युवक ने संदिग्ध हालात में गौला नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने युवक के गिरने की सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार टीम के साथ पहुंचे तो नदी में पानी का बहाव तेज था और युवक खाली टापू पर पड़ा था। युवक को नदी से बाहर लाने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई। एसटीएच लाने पर उसने दम तोड़ दिया। युवक पैरों के बल सूखे स्थल पर गिरा जिससे उसके एक पैर में काफी चोट आई है। घटना के एक घंटे बाद मृतक की शिनाख्त बद्रीपुरा वार्ड नंबर 11 निवासी 21 वर्षीय अभय कुमार पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई। अभय के पिता राकेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच रामनगर में दरोगा के पद पर तैनात हैं। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सवालों में थार, पुलिस ने किया ट्रैप
एक थार चालक ने अभय को नदी में गिरते देखा। ऐसा माना जा रहा है कि थार चालक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। थार को पुलिस ने ट्रैप किया है जिससे पूछताछ की जाएगी। युवक नदी में कूदा या उसे फेंका गया, इसकी तस्वीर भी पुलिस जल्द साफ कर लेगी। बहरहाल पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पार्षद रवि जोशी का कहना है कि अभय मिलनसार था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और वह दिल्ली में नौकरी करता था।

और पढ़े  देहरादून- ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, प्लंबर ने पेचकस से किए वार, किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…