आदर्श जैन के निर्देशन में फिल्म “दिल सच्चा चेहरा झूठा” की शूटिंग सोनभद्र में शुरू

Spread the love

प्रदीप पांडेय चिंटू ने आखिरकार कह ही दिया काजल राघवानी से “दिल सच्चा चेहरा झूठा

जाने माने निर्देशक आदर्श जैन के कुशल नेतृत्व में भोजपुरी फिल्म ‘दिल सच्चा चेहरा झूठा’ की शूटिंग विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य मुहूर्त करके शुरू की गई। इस फिल्म को सुलझी हुई निर्मात्री अचला जैन व यामिनी जैन द्वारा निर्मित की जा रही है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शको को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है।

फिल्म के केंद्रीय भूमिका में प्रदीप आर पांडेय चिंटू और काजल राघवानी नजर आएंगी।  उनकी कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।
खास बात बता दें कि इस फिल्म में पदम् श्री अनूप जलोटा भी भक्तमय गीत के साथ दर्शकों को मन विभोर करते नज़र आएंगे। फिल्म के कहानी के बारे में निर्देशक आदर्श जैन ने कहा कि ये कहानी बहुत ही अच्छी है जोकि आप सभी दर्शकों को आपके पुरानी यादों को ताजा कर देगी। साथ ही एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमली ड्रामा से भरपूर फिल्म है। बाकी आप सभी को फिल्म देखने के बाद सब पता चल जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म आदर्श जैन फिल्म सोशल वेलफेयर ट्रस्ट व आदर्श जैन फिल्मस हर्बल आयुर्वेदा  बैनर प्रस्तुत भव्य पैमाने पर पुरानी भोजपुरिया परंपरा, रीति-रिवाजों को समेटे हुए खाँटी माटी की महक से भोजपुरिया दर्शकों को ओत प्रोत करने के लिए बनाई जा रही है। भोजपुरी फिल्म दिल सच्चा चेहरा झूठा की निर्मात्री अचला जैन व यामिनी जैन हैं। कुशल निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं निर्देशक आदर्श जैन। इस फ़िल्म के पटकथा, संवाद आदर्श जैन का ही है। इस फिल्म के निर्माण में विशेष सहयोग धीरेंद्र त्रिपाठी कर रहे हैं। छायांकन रमेश कुमार का है। लाईन प्रोड्यूसर सन्तोष वर्मा हैं। फिल्म प्रचारक अरविन्द मौर्या  हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल राघवानी, पदम श्री अनूप जलोटा, संजय पाण्डेय, मनोज टाईगर, देव सिंह, बीना पाण्डेय, सपना चौहान, रोहित सिंह मटरू, अवनीश तिवारी, शिव बालक वर्मा आदि हैं।

और पढ़े  कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन- आशीर्वाद देने को दिग्गज क्रिकेटरों का लगा जमवाड़ा, मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश भी पहुंचे

Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *