समर सिंह व चांदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म “प्रेम तपस्या” की शूटिंग लखनऊ में शुरु

Spread the love

लखनऊ –

विजय फिल्म्स प्रोडक्शन वर्ल्ड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म प्रेम तपस्या की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी के लखनऊ में शुरू कर दिया गया है । इस फिल्म के निर्माता विजय सिंह भदौरिया है। इस फिल्म का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म बन्धु की फिल्म नीति के अन्तर्गत किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्मकारों को सब्सिडी प्रदान कर न केवल फिल्मों को बढ़ावा दिया है अपितु फिल्मकारों को नव जीवन प्रदान किया है। इस भोजपुरी फिल्म प्रेम तपस्या में नारी के सभी रूप दर्शकों को देखने को मिलेंगे। नारी के सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करती इस फिल्म में बताया जायेगा की, कैसे एक नारी सभी मुश्किलों का सामना करते हुए अपना व अपने परिवार का ख्याल रखते हुए सभी को एकजुट रखती है। इस फिल्म के लेखक मनोज हंसराज है। इस फिल्म के डायरेक्टर संजीव ए श्रीवास्तव व मनोज हंसराज है। म्यूजिक डायरेक्टर साजन मिश्रा हैं।डी ओ पी साजिद शेख़ हैं। डांस मास्टर कानू मुखर्जी है। डायरेक्टर से बातचीत में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ आस पास के अलावा सिधौली सीतापुर में होगी। फिल्म प्रेम तपस्या में मुख्य भूमिका में फिल्म अभिनेता देशी स्टार समर सिंह, कुंदन सिंह, अभिनेत्री चांदनी सिंह, अलीशा बोस, डॉ अनीता सहगल वसुंधरा , नीलाम पाण्डेय नज़र आयेंगे । इसके अलावा शशि सागर, रियाज इण्डियन जैसे अन्य कलाकार भी इसमे शामिल हैं, यह सारे कलाकार उत्तर प्रदेश की धरती से हैं। फिल्म के लेखक मनोज हंसराज ने बताया कि फिल्म प्रेम तपस्या फैमिली ड्रामा होने के साथ समाज को प्रेरणा देती है की नारी किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है, विपरित परिस्थिति में वह शक्ति स्वरूपा बनकर सबका सामना करती है।

और पढ़े  जस्टिस वर्मा ने दिया पद से इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *