भारत में बढ़ते धर्मांतरण को लेकर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मांग की

अयोध्या-

भारत में बढ़ते धर्मांतरण वा देश तोड़ने की साजिश को लेकर अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मांग की है। महंत राजू दास का कहना है की रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी भारत में रहकर देश की तोड़ने की साजिश और धर्मांतरण का खेल कर रहे हैं।यह भारत में रहकर यहां के संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं और आने वाले समय में देश को इनसे बहुत बड़ा खतरा है। महंत राजू दास ने इनके वोटर आईडी सहित अन्य कागजातों की भी जांच की मांग की है। <strong>भारत में बढ़ते धर्मांतरण को लेकर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने  रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मांग की</strong>साथ ही उन नेताओं की जांच की मांग की है। जो इनको संरक्षण देते हैं और जिन्होंने इनके फर्जी कागजों को बनवाने में मदद की है। महंत राजू दास ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा वहां मदरसों पर हुई कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने एक बेहतर कार्य किया है। महंत राजू दास ने मदरसों की फंडिंग की जांच की मांग की है और साथ ही इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की भी मांग की है। 

और पढ़े  सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…