सिर पर सब्बल मारा, फिर पेचकस घुसेड़ा…मंदिर के पुजारी का बेरहमी से कत्ल, चारपाई से मिला रहस्यमय पन्ना

Spread the love

 

पिनाहट के गांव विप्रावली के बीहड़ में स्थित चौमुखा मंदिर रोहाई आश्रम में पुजारी पातीराम की हत्या कर दी गई। सिर पर सब्बल और पेचकस से प्रहार किया गया। रविवार को दोपहर में बहू और पाैत्री के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पिनाहट पुलिस ने चारपाई पर पेचकस लगाकर दबाया गया एक पन्ना बरामद किया है। इसमें 6-7 लोगों के नाम, मोबाइल नंबर लिखे हैं। एक करीबी कुटिया में रहने वाले पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कस्बा पिनाहट निवासी पातीराम कुशवाहा (68) चौमुखा माता मंदिर में पुजारी थे। परिसर में ही बने एक कमरे में रहते थे। मंदिर के बगल के खेत में खेती भी करते थे। जो कमाई होती थी उसे मंदिर के सेवा कार्य में लगा देते थे। पत्नी और पांच बच्चे कस्बा में रहते हैं। दोपहर तकरीबन 2 बजे पातीराम की बहू पूनम, शशि और पाैत्री नंदनी मंदिर में पहुंचे। वह पातीराम के कमरे में गए। वह चारपाई पर सोने वाली स्थिति में थे।

 

पातीराम के चेहरे पर टोपा रखा था। साथ ही कंबल भी डाल दिया गया था। जैसे ही पाैत्री ने उनके चेहरे से टोपा हटाया, उसकी चीख निकल गई। चेहरा खून से लथपथ था। बहुओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार और डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल पहुंच गए।

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाया। कमरे में जिस चारपाई पर शव पड़ा मिला, उसके एक पाये पर पेचकस के साथ एक पन्ना लगा था। उस पन्ने पर लोगों के नाम लिखे हुए थे। उनके नाम के आगे रुपये और मोबाइल नंबर भी लिखे थे। पुलिस को आशंका है कि पातीराम का किसी से हिसाब-किताब पर झगड़ा हुआ होगा। उसी झगड़े में हत्या की गई है। इसके साथ ही कमरे से 30 मीटर दूर सब्बल पड़ा मिला। उस पर खून लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पत्नी ने परिचित पर जताया शक
घटना की जानकारी पर अन्य परिजन आ गए। पुजारी की पत्नी मल्ला देवी ने किसी परिचित पर हत्या का शक जताया है। बताया कि पति शुक्रवार दोपहर को घर आए थे। कुछ देर रुकने के बाद वापस मंदिर चले आए थे। तब से कोई बातचीत नहीं हुई थी। उनके दो पुत्र उमेश और राजकुमार, तीन पुत्री रेखा, चंद्रकला, गोलो हैं। सभी विवाहित हैं।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट पहुंचा आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती का मामला, जनहित याचिका में मांग- तुरंत बंगाल से हटाएं

खुलासे में लगी दो टीमें
डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दो टीमें पड़ताल में लगी हैं। घटनास्थल पर मिले पेचकस और सब्बल से ही हत्या की आशंका है। पातीराम के चेहरे और सिर पर प्रहार किया गया। हत्या के पीछे किसी परिचित से झगड़े की बात हो सकती है। पातीराम की शनिवार को किसी परिजन से बात नहीं हुई थी। मंदिर भी कोई नहीं आया था। जबकि पुलिस पहुंची तो शव से दुर्गंध आ रही थी।


Spread the love
  • Related Posts

    चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा-: चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त भारी दहशत फैल गई, जब एक यात्री ने चलती फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा अचानक खोल दिया और बाहर छलांग…


    Spread the love

    Weather: तेज आंधी के साथ बरसे बदरा, ओले पड़े और दिन में छाया अंधेरा, UP से उत्तराखंड, पंजाब तक बदला मौसम

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी और…


    Spread the love