टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी आग, 1 की मौत, फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

 

 

आंध्र प्रदेश के येलामांचिली इलाके में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी पता नहीं है और इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो कोच में आग लगी, उनमें से एक में 82 तो दूसरे में 76 यात्री सवार थे।

 

पुलिस ने बताया रात 12.45 बजे मिली आग की सूचना
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें ट्रेन में आग लगने की सूचना देर रात 12.45 बजे मिली। हादसे के बाद आग की चपेट में आए बी-1 कोच में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। हादसे के बाद आग से प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया और ट्रेन को उसके गंतव्य एर्नाकुलम की तरफ रवाना कर दिया गया। वहीं हादसाग्रस्त दोनों कोचों के यात्रियों को भी जल्द उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया जाएगा। दो फोरेंसिक टीमें आग की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।

 

आग में दोनों डिब्बे जलकर खाक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बी-1 और एम-2 डिब्बों में आग लगी। आग जिस समय लगी, उस समय सभी यात्री आराम से सो रहे थे। लोको पायलट को जैसे ही ट्रेन में आग लगने का पता चला, वैसे ही लोको पायलट ने तुरंत ही ट्रेन को रोक दिया। दमकल कर्मियों को तुरंत सूचना दी गई। दमकलकर्मियों के पहुंचने तक दोनों डिब्बे पूरी तरह से जल चुके थे और पूरा स्टेशन धुएं से ढक गया। हादसे में एक यात्री की मौत के अलावा कुछ अन्य यात्री मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के चलते विशाखापत्तनम विजयवाड़ा रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं।

और पढ़े  आसमान में एक साथ गरजे कई देशों के विमान: तरंग शक्ति का भारतीय वायुसेना ने दिखाया शानदार नजारा
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…