Admission 2025- DU में प्रवेश के लिए अब तक 2.65 लाख से अधिक पंजीकरण,14 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी  में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 2025 के तहत दूसरे चरण (Phase II) की शुरुआत हो चुकी है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, 8 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक कुल 2,65,213 छात्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। जबकि 1,85,791 छात्र पहले चरण (Phase I) को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं।

डीयू ने छात्रों की सुविधा के लिए पहले और दूसरे चरण दोनों पोर्टल 14 जुलाई 2025 तक खुले रखने का निर्णय लिया है। यानी जो छात्र अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे फेज-I पूरा करते हुए फेज II यानी कॉलेज व कोर्स प्रिफरेंस भी भर सकते हैं।

 

11 जुलाई तक खुली रहेगी सुधार विंडो

विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकताएं सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि इन्हीं विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन होगा। Phase I पूरा कर चुके छात्रों को एक बार के लिए करेक्शन की सुविधा भी दी गई है। यह सुधार विंडो 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी, जिसमें छात्र केवल एक बार ही सुधार कर सकेंगे।

डीयू 15 जुलाई को शाम 5 बजे एक अनुमानित सूची जारी करेगा। जिससे छात्रों को यह अंदाजा लग सकेगा कि उनकी रैंकिंग क्या है। इसके बाद 16 जुलाई की रात 11:59 बजे तक प्राथमिकता बदलने की एक शॉर्ट विंडो भी दी जाएगी।

पहली CSAS अलोकेशन लिस्ट 19 जुलाई शाम 5 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद 21 जुलाई को शाम 4:59 बजे तक छात्रों को आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। विश्वविद्यालय ने आगे की वेरिफिकेशन, फीस भुगतान और अन्य अलोकेशन राउंड की भी समय-सारणी तय कर दी है, जो सीट की उपलब्धता के अनुसार होगी।

और पढ़े  बस में दुष्कर्म: पीड़िता ने बताई खौफनाक कहानी, पर्दे से बांधे हाथ-पांव... पुलिस चार्जशीट में खुलेंगे गहरे राज

71 हजार से अधिक सीटों में मिलेगा प्रवेश

इस वर्ष डीयू में कुल 71,624 अंडरग्रेजुएट सीटें, 69 कॉलेजों में 79 कोर्सेज के तहत ऑफर की जा रही हैं। इस बार विषय संयोजन नियमों में लचीलापन भी लाया गया है। छात्र अब एक भाषा व तीन विषय या दो भाषाओं व दो विषयों के साथ सीयूईटी स्कोर के आधार पर भी क्वालिफाई कर सकते हैं।

डीयू ने “ऑटो-एक्सेप्ट” फीचर भी लॉन्च किया है, जिससे छात्रों की आवंटित सीट मैन्युअल कन्फर्मेशन में देरी के चलते छूट न जाए। सभी छात्र admission.uod.ac.in पर जाकर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।

  • Related Posts

    पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम हटा, AAP पर बरसे राज्यसभा सांसद

    पंजाब में एसआईआर की लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। राघव ने कहा कि उन्हें वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट से…

    अभिनंदन वर्धमान की नई पारी: पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराने वाले वायुवीर, अब इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

    भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अब विमानन क्षेत्र में नई पारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा स्थित क्षेत्रीय…