देशव्यापी हड़ताल:- ट्रेड यूनियनों और बैंकों की हड़ताल,यहाँ भारत बंद से जनजीवन ठप्प..

Spread the love

भारत की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर आज ‘भारत बंद’ बुलाया है। इस बंद के कारण बैंक से लेकर परिवहन समेत कई सेवाएं बाधित रहेंगी।

 

यूनियनों के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच बहस
‘भारत बंद’ रैली के बीच वामपंथी दलों के यूनियनों के कार्यकर्ताओं और कोलकाता पुलिस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है और आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।

 

कोलकाता में यूनियनों के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प
कोलकाता में ‘भारत बंद’ रैली के बीच, एक बस को रास्ता देने के लिए सड़क जाम कर रहे वामपंथी दलों के यूनियनों के कार्यकर्ताओं को कोलकाता पुलिस हटाती हुई। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है और आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।

 

तमिलनाडु में नहीं दिखा भारत बंद का असर
तमिलनाडु के तिरुप्पुर ट्रेड यूनियन हड़ताल से अप्रभावित रहा; जिले भर में 540 बसें सामान्य रूप से चल रही हैं।

 

कोयंबटूर में केरल जाने वाली बसें रोकी गईं
भारत बंद का असर कोयंबटूर में केरल जाने वाली बसें रोकी गईं; उक्कदम बस स्टैंड सुनसान रहा।

 

केरल के कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद
केरल में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए ‘भारत बंद’ के समर्थन में कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

और पढ़े  स्टार्मर पर इस्तीफे का बढ़ा दबाव, एंडी बर्नहम हो सकते हैं ब्रिटेन के नए PM

 

कोच्चि में भारत बंद का असर
केरल के कोच्चि में सड़कें खाली रहीं, क्योंकि शहर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। यूनियनों ने केंद्र सरकार पर “कॉर्पोरेट समर्थक” नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है।

 

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल: केरल में पूर्ण बंद
केंद्र सरकार की कथित श्रम-विरोधी नीतियों, जिनमें चार नए श्रम संहिता भी शामिल हैं, के विरोध में ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बुधवार को केरल में जनजीवन पूरी तरह ठप्प हो गया। मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू हुई इस हड़ताल को माकपा शासित राज्य में ट्रेड यूनियनों और वामपंथी संगठनों का जबरदस्त समर्थन मिला है। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा इस राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया गया है, जिसमें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) के साथ-साथ स्वतंत्र अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासंघ और एसोसिएशन शामिल हैं।

केरल के कोझिकोड में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की तरफ से बुलाए गए ‘भारत बंद’ का प्रभाव दिखा।

 

रांची में सीएमपीडीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
झारखंड में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी ‘भारत बंद’ के दौरान रांची में सीएमपीडीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

 

मिदनापुर में हिरासत में लिए गए वामपंथी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर सेंट्रल बस स्टैंड से वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश कर रहे वामपंथी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। केंद्रीय और क्षेत्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों ने नए श्रम संहिताओं और निजीकरण के विरोध में, और 26,000 रुपये का न्यूनतम वेतन और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर देश भर में हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

और पढ़े  टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आए एअर इंडिया व इंडिगो के विमान, इस एयरलाइंस ने मानी अपनी गलती

 

कुरुक्षेत्र में हड़ताल का रोडवेज पर आंशिक असर, चलती रही कुछ बसें
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले की परिवहन सेवाओं पर आंशिक असर दिखाई दिया। जहां सुबह करीब 7:30 तक बस अड्डे से भी कुछ बचे यात्रियों को लेकर निकलती रही तो वही दर्जनों बसें विभिन्न रूटों के लिए पुलिस लाइन से भी निकाली गई। यहां कब देर शाम को ही गरीब 50 बच्चे खड़ी कर दी गई थी ताकि उन्हें लंबे रूटों पर भेजा जा सके। हालांकि यहां से सभी बसें नहीं निकली जा सकी लेकिन प्रशासन दर्जनों बसों को रूटों पर उतरने में सफल रहा। डिपो महाप्रबंधक से लेकर अन्य अधिकारी भी कभी बस अड्डे पर तो कभी पुलिस लाइन में बच्चे निकलवाने के लिए घूमते रहे वहीं कुछ कर्मचारी रोष भी जताते रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा-: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveसऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह…


    Spread the love

    Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे लोग, 11 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर के पास रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एक विमान, जो कई स्काईडाइवर्स को ले जा रहा था, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नैंसी…


    Spread the love