अहमदाबाद विमान हादसा: AAIB ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

 

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच तेज हो गई है। हादसे की जांच कर रही विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। सूत्रों ने बताया कि एआई 171 विमान दुर्घटना पर तैयार की गई रिपोर्ट जांच के शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित है।

हादसे की जांच कर रहा एएआईबी
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई है। एएआईबी ने जांच के लिए बहु-विषयक टीम का गठन किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार गठित टीम का नेतृत्व डीजी एएआईबी कर रहे हैं। इस मामले में ब्लैक बॉक्स और हैंडलिंग कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) दोनों को बरामद कर लिया गया है। सीवीआर को  13 जून, 2025 को दुर्घटना स्थल पर इमारत की छत से बरामद किया गया। वहीं एफडीआर को 16 जून, 2025 को मलबे से बरामद किया गया। उनके सुरक्षित संचालन, भंडारण और परिवहन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तय की गई थी। अब एएआईबी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है।

270 यात्रियों की हो गई थी मौत
कुल 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर 12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान एआई-171 अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी और जमीन पर मौजूद लगभग अन्य 29 लोग मारे गए थे।

और पढ़े  सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में 270 लोगों की मौत होने के एक सप्ताह बाद 215 मृतकों की डीएनए मिलान के जरिये पहचान कर ली गई है। 198 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने बताया कि जो 198 शव सौंपे गए हैं उनमें 149 भारतीय, 32 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक है। 198शवों में जमीन पर मारे गए सात लोगों के पार्थिव शरीर भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट: रिश्वत मामले में विजयन की याचिका पर सुनवाई आज, वाईएसआरसीपी की अर्जी पर भी जिरह

    सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ 21 अक्तूबर को दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।  इनमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले से जुड़ी याचिका…

    आज जियो का मेगा IPO- बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी, ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां

    इस त्योहारी सीजन में दलाल स्ट्रीट पर रोशनी और रौनक दोनों दोगुनी होने जा रही हैं। दिवाली से पहले जियो प्लेटफॉर्म समेत पांच आरंभिक सावर्जनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने…