खबर बिहार से: बदमाशों ने घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

 

 

बेगूसराय में बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। बखरी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के राटन (बैभइन) गांव की है। यहां बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी है। युवक को दो गोली लगी है, इसमें एक सिर में और दूसरी जांघ में लगी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छह बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जख्मी युवक की पहचान बैभइन निवासी ब्रह्मदेव पासवान का पौत्र और राजो पासवान का बेटा नीतीश कुमार (28) के रूप में हुई है। नीतीश अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। उन्होंने किसी के जरिए नीतीश को घर से बुलवाया। जैसे ही घर से वह बाहर आया। अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो गोली उसे लग गई है। गोली लगते ही स्थानीय लोग और परिजन उसे आननफानन में बेगूसराय ले गए। वहां निजी क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बखरी पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच में उक्त गोलीबारी की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

और पढ़े  बिहार: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कुतलुपुर में कटावरोधी काम शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।…


    Spread the love

    बिहार- नौकरी का सुनहरा मौका: 31 अगस्त को जॉब कैंप, 100 पदों पर सीधी भर्ती, 19,500 रुपये तक सैलरी

    Spread the love

    Spread the loveनालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय,…


    Spread the love