उत्तराखंड: राज्य के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाला कार्यभार, रिवर्स पलायन सहित गिनाईं प्राथमिकताएं

Spread the love

 

 

त्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। अब वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के नए मुख्य सचिव हैं। बर्द्धन ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस आजीविका, जल संरक्षण,स्वास्थ्य, रिवर्स पलायन पर रहेगा। साथ ही वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

जानिए कौन हैं नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन?

आनंद बर्द्धन का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। 1992 में उन्हें यूपी कैडर आवंटित हुआ था। वह रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर सहित कई पदों पर रहे। उन्होंने वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सेवा की।

विशेष रूप से यूपी सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंधक निदेशक और यूपी वित्तीय निगम के महाप्रबंधक के रूप में काम किया। अपने अभी तक सेवाकाल में बर्द्धन शासन के तकरीबन सभी प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी देख चुके हैं। 2010 में हरिद्वार कुंभ मेले में वह मेला अधिकारी रहे।

राज्यपाल व गोपन (मंत्रिपरिषद) के सचिव भी रहे। प्रमुख सचिव के तौर पर उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सिंचाई, लघु सिंचाई, खनन, सैनिक कल्याण, पुनर्गठन, आबकारी, उच्च शिक्षा, योजना, ईएपी के रूप में कार्य देखे। वह मुख्यमंत्री धामी के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वह आवास, मुख्य प्रशासक, यूएचयूडीए, शहरी विकास, गृह एवं कारागार, राजस्व वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  कांग्रेस ने तमिलनाडू चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, उत्तराखंड से काजी निजामुद्दीन
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love