द केरल स्टोरी:- सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फिल्म पर बैन के ममता सरकार के फैसले पर रोक,पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी

Spread the love

द केरल स्टोरी:- सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फिल्म पर बैन के ममता सरकार के फैसले पर रोक,पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी

फिल्म “द केरल स्टोरी” अब बंगाल में भी रिलीज हो रही है। फिल्म पर बैन के ममता सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। अब जल्द ही बंगाल के सिनेमाघरों में भी दर्शक इस फिल्म को देख सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि कानून का इस्तेमाल सार्वजनिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जा सकता है। नहीं तो सभी फिल्मों को लेकर यही स्थिति पैदा होगी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूर्ण की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
सीजेआई ने कहा कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिले सर्टिफिकेट के मामले पर हम गर्मी की छुट्टी के बाद सुनवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि थिएटर को सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार का काम है। अब फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। तब जरूरत पड़ने पर जज फिल्म देखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को भी कहा कि निर्माता भी डिस्क्लेमर लगाएं कि 32000 लड़कियों के गायब होने का आंकड़ा पुख्ता नहीं है। बता दें कि इस फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में हैं। पांच मई कि रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कलेक्शन कर रही है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *